Delhi Traffic Advisory: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल 2025 को आज भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। यह यात्रा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने राजधानी में यातायात को सही तरह से बनाए रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह एडवाइजरी 21 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इस जगहों पर पार्किंग नहीं कर सकेंगे (JD Vance visit to India)
आप सुबह 9 बजे से 11 बजे तक के समय में सरदार पटेल मार्ग, गुरुग्राम रोड, परेड रोड, थिम्मैया मार्ग, एयरफोर्स रोड पर पार्किंग करने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा 11 मूर्ति से आरएमएल अस्पताल जाने वाले यात्री वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड राउंडअबाउट, टाकलटोरा रोड और शेख मुजीब-उर-रहमान मार्ग का आप आने-जाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से धौला कुआं फ्लाईओवर की ओर जाने वाले यात्री राव तुला राम मार्ग पर भी सफर कर सकते हैं।
कुछ रूट्स पर डायवर्जन किया गया (US Vice President JD Vance)
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सी-हेक्सागन, जनपथ रोड, सरदार पटेल मार्ग, सिकंदर रोड, फिरोज शाह रोड, एमएनएलपी, विकास मार्ग, नोएडा लिंक रोड, अक्षरधाम और आसपास के क्षेत्र पर गाड़ी की पार्किंग और रुकने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा जो लोग कनॉट प्लेस के बाहरी सर्कल से जनपथ की तरफ जाना चाहते हैं, वे अशोक रोड होते हुए सी-हेक्सागन तक पहुंच सकते हैं। जाकिर हुसैन मार्ग से सी-हेक्सागन की ओर जाने वाले लोग मथुरा रोड टी-पॉइंट के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। ये रास्ते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए हैं ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।
ये है पूरा शेड्यूल
21 अप्रैल को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। फिर 22 अप्रैल को जयपुर यात्रा और 23 अप्रैल को आगरा भ्रमण करेंगे। इसके बाद 24 अप्रैल को वह भारत से प्रस्थान करेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन मार्गों से बचें और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल करें। बाकि की जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपडेट्स देखें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications