US vs China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर ट्रेड वॉर की शुरुआत हो गई है. प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान् का ऐलान किया. उसके बाद अब वे देश भी पलटवार कर रहे. हालांकि, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लागू करने की तारीख आगे के लिए टाल दिया गया है. लेकिन चीन को लेकर ट्रंप की सख्ती जारी है. यही वजह है कि चीन ने भी 4 फरवरी को अमेरिकी सामानों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है.
चीन ने किया अमेरिका पर पलटवार
चीन ने अमेरिका के 10 फीसदी टैरिफ के जवाब में पलटवार किया है. इसके तहत चीन न् अमेरिकी सामानों पर नए टैरिफ का ऐलान किया है. चीन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी कोयले और LPG पर 15% टैरिफ लगाया जाएगा. इसके अलावा क्रूड ऑयल, एग्री इक्विपमेंट और कुछ ऑटोमोबाइल पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा. ये 10 फरवरी से लागू होने वाले हैं.
अमेरिका ने 10% टैरिफ लगाया
अमेरिका ने बीते दिनों सभी चाइनीज गुड्स पर 10% टैरिफ लगाया है, जिससे दोनों देशों के बीच ट्रेड वॉर फिर से शुरू हो गया है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के बीच मीटिंग होने के संभावना है.

चीन ने गूगल पर शुरू की जांच
टैरिफ के अलावा दिग्गज अमेरिकी टेक कंपनी गूगल पर भी सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है. इसके तहत चीन के एकाधिकार-विरोधी नियामक ने कथित एंटी-ट्रस्ट उल्लंघनों के लिए Google पर जांच शुरू की है. स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन फॉर मार्केट रेगुलेशन ने एक बयान जारी कर अमेरिकी टेक दिग्गज के खिलाफ इस जांच की पुष्टि की है.
इसके अलावा चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री और सीमा शुल्क प्रशासन ने टंगस्टन और मोलिब्डेनम जैसी कुछ मेटल्स पर एक्सपोर्ट कंट्रोल करने का ऐलान किया है. इनका उद्देश्य अमेरिका के साथ बढ़ते ट्रेड टेंशन के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करना है.
अमेरिकी टैरिफ की स्ट्रैटेजी
मनी कंट्रोल के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रम्प ने वीकेंड में आदेश जारी कर चाइनीज एक्सपोर्ट पर टैरिफ लगाया, क्योंकि बीजिंग अमेरिका में अवैध ड्रग फ्लो को रोकने में असफल रहा है. ये आदेश मैक्सिको और कनाडा पर भी असर डालते हैं. इसमें ऐसे प्रावधान शामिल हैं जो इन देशों द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं. ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर चीन ने अमेरिका में फेंटेनाइल के फ्लो को रोका नहीं तो टैरिफ में और बढ़ोतरी की जाएगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications