फास्टैग देशभर में हाईवे पर टोल चुकाने का आसान जरिया है। सरकारी के आदेश के अनुसार 16 दिसंबर से सभी वाहनों को फास्टैग लेना अनिवार्य हो गया है।
नई दिल्ली: फास्टैग देशभर में हाईवे पर टोल चुकाने का आसान जरिया है। सरकारी के आदेश के अनुसार 16 दिसंबर से सभी वाहनों को फास्टैग लेना अनिवार्य हो गया है। इसी क्रम में बता दें भारत का सबसे बड़ा और इकलौता लाभदायक पेमेंट्स बैंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड देश में सबसे ज्यादा फास्टैग्स जारी करने वाला बन गया है। इसने सिर्फ नवंबर में ही 6 लाख फास्टैग बेचे हैं और सक्रिय रूप से अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। आपको बता दें कि पेटीएम फास्टैग का उपयोग करने के टॉप 5 लाभ है, जिसे आप इसे कैसे खरीद सकते हैं। 44 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की तैयारी, जानें डिटेल ये भी पढ़ें

पेटीएम से फास्टैग इस्तेमाल पर मिलेंगे 5 बड़े फायदे
- पेटीएम फास्टैग के खरीदारों को अपना टैग रिचार्ज करने के लिए अलग से प्रीपेड अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है। पैसा सीधे पेटीएम वॉलेट से कट जाता है और इसका उपयोग अन्य नियमित भुगतान करने के लिए भी किया जा सकता है।
- इसके साथ ही पेटीएम फास्टैग्स के यूजर्स को टोल प्लाजा पर किसी भी लेनदेन या अपने वॉलेट में पैसे जोड़ने के लिए सुविधा शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
- पेटीएम फास्टैग खरीदार के रजिस्टर्ड पते पर मुफ्त में डिलीवर होता है। इसलिए, ग्राहक को किसी भी शिपिंग शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।
- यूजर अपने पेटीएम ऐप पर पासबुक सेक्शन में प्रत्येक लेन-देन की डिजिटल रसीद आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए एनएचएआई प्लाज़ा पर किए गए सभी टोल लेन-देन पर 2.5 प्रतिशत कैशबैक प्राप्त करने के अलावा यूजर को मुफ्त मूवी टिकट जीतने का मौका भी मिलता है।
जानिए क्या है फास्टैग
फास्टैग एक सरल और पुन: इस्तेमाल करने योग्य टैग है जो रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) तकनीक पर काम करता है। इसे वाहन की विंडशील्ड पर चिपकाना होता है। प्रत्येक टैग टोल शुल्क की तत्काल ऑटोमेटिक कटौती के लिए प्री-पेड वॉलेट से जुड़ा है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साथ राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह (एनईटीसी) कार्यक्रम के एक भाग के रूप में साझेदारी की है, जो पेटीएम फास्टैग का उपयोग करके राजमार्ग टोलों के माध्यम से आसान ज़िपिंग की अनुमति देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications