नयी दिल्ली। करोड़पति बनने का सपना सभी देखते हैं। मगर करोड़पति बनने का मौका सब को नहीं मिलता। खास कर जब कोई मजदूर महीने में कुछ हजार रुपये कमाता हो तो उसके दिमाग में करोड़पति बनने का ख्याल भी शायद न आता हो। मगर केरल में एक शख्स की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वो रातोंरात 1-2 नहीं बल्कि 12 करोड़ रुपये का मालिक गया। केरल के इस शख्स की पूरी 12 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गयी है। इतनी भारी रकम की लॉटरी की लगने से उस व्यक्ति की किस्मत बदल गयी है। बता दें कि केरल सरकार की क्रिसमस-न्यू ईयर की बंपर लॉटरी में केरल के पेरुन्नन राजन की 12 करोड़ रुपये की लॉटरी लग गयी। हालांकि टैक्स कटने के बाद उनके हाथ में 7.2 करोड़ रुपये आयेंगे, जो काफी बड़ी रकम है।

क्या करते हैं राजन
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट के अनुसार राजन एक दिहाड़ी मजदूर हैं। राजन केरल के मलूर के थोलम्बरा में पुरीमलमाला कैथचल कुरिच्या कॉलोनी के रिहायशी हैं। परिवार चलाने के लिए वे तरह-तरह की मजदूरी करते हैं। मगर आर्थिक तंगी होने के बावजूद उन्होंने कभी भी लॉटरी खरीदना नहीं छोड़ा। उन्होंने इस उम्मीद के साथ कि एक दिन उनका नंबर लगेगा, लॉटरी खरीदना जारी रखा। राजन के अनुसार उन्होंने इतनी भारी रकम जीतने की उम्मीद कभी नहीं थी। परिणाम के आने के बाद भी उन्होंने और उनके परिवार लॉटरी नंबर दोबारा चेक किया। उनके लिए यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था।
क्या करेंगे राजन पैसों का
राजन ने यह लॉटरी कूथुपराम्बा से खरीदी थी। करोड़ों रुपये की लॉटरी लगने के बाद अभी राजन यह तय नहीं किया है कि वे पैसों का क्या करेंगे। हालांकि इसमें से कुछ पैसे से अपना कर्ज चुकायेंगे। साथ ही उन्होंने अपने आस-पास के कुछ लोगों की मदद करने के बारे में सोचा है, जो आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। राजान कहते हैं कि पैसा एक से खर्च करके बर्बाद नहीं करूँगा, क्योंकि उन्हें कड़ी मेहनत करके पैसा कमाने का मतलब पता है।
यह भी पढ़ें - 1 साल का बच्चा बना 7 करोड़ रुपये का मालिक, जानिये कैसे
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications