
Uttarakhand: सीएम धामी ने सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में 272 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए।
वर्ष 2023 के मई के महीने में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा पॉलीटेक्निक के विद्यार्थियों के लिए यह रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। विभिन्न कंपनियों के द्वारा इन छात्रों का चयन करने के बाद नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए है।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। इसके साथ ही सीएम धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में 9 वर्ष से अभियान चल रहा है। जिसमें रोजगार मेले की एक और कड़ी जुड़ गई है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई भी कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं उनमें उत्साह और प्रतिभा झलक रही है। सीएम धामी ने उम्मीद जताई है कि इसी उत्साह के साथ वे अपने ज्ञान, जुनून और कौशल के दम पर उन्हें नौकरी देने वाली कंपनियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इन युवाओं का पढ़ाई पूरी कर नोकरी पाने का सपना पूरा हो रहा है।
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की तरफ से कहा गया है कि उम्मीद है कि इन प्रतिष्ठानों में यह उम्मीदवार पूरी लगन के साथ कार्य करेंगे। अगर हमारे उम्मीदवार पूरी लगन के साथ कार्य करेंगे तो हमारे युवाओं की तरफ औद्योगिक संस्थानों का झुकाव और तेजी से बढ़ेगा।
उनियाल की तरफ से कहा गया है कि राज्य में पॉलीटेक्निकों में बेहतर अधोसंरचना सुविधाओं के लिए 1 साल में 300 करोड़ रु की राशि दी गई। उन्होंने कहा है कि उद्योगों के साथ बैठक के बाद उद्योगों की मांग के आधार पर प्रदेश में पाठ्यक्रम बढ़ाए गए हैं।
तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल की तरफ से कहा गया है कि रोजगार मेलों के जरिए से 60 फीसदी युवाओं का सिलेक्शन किया जा रहा है। कुछ पॉलिटेक्निक से करीब शत फीसदी छात्रों का चयन भी हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अवसर पर बताया गया है कि अप्रैल 2023 को राजकीय पॉलीटेक्निक काशीपुर में आयोजित रोजगार मेले में कुमाऊं क्षेत्र के कई सारे पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार मिला।
इसी तरह 8 मई 2023 को गढ़वाल क्षेत्र के लिए आयोजित रोजगार मेले में लगभग 608 युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई संस्थानों में आयोजित ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल के जरिए से 401 छात्रों मिला है और कैंपस प्लेसमेंट के जरिए 669 छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के अलावा कुल 2 हजार 108 छात्रों को रोजगार मिला हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications