
Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड सरकार प्रदेश के नागरिकों और महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कई सारी योजनाएं चलाती है। उत्तराखंड सरकार की एक ऐसी ही योजना मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना है। इस योजना के माध्यम से जो अंत्योदय कार्ड धारक परिवार हैं। उन्हें प्रतिवर्ष 3 गैस रिफिल सिलेंडर की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाती है, तो आइए जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
इस योजना के लाभ
सरकार की इस योजना का लाभ अंत्योदय कार्डधारक परिवारों को प्रदान किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से उन परिवारों को प्रति वर्ष 3 गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा निशुल्क माध्यम से प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर को रिफिल कराने के लिए सहायता राशि को सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर देगी।
पात्रता
अगर हम सरकार की इस योजना में पात्रता की बात करें, तो अगर आप अंत्योदय राशन कार्ड धारक है, तो फिर आप इस योजना के लिए पात्र हैं। इसके साथ ही आवेदन कर्ता का उत्तराखंड का ही मूल निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही इस योजना का फायदा लेना है, तो फिर इसके लिए बैंक में खाता होना बेहद जरूरी है।
इन जरूरी डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना में आवेदन करने के लिए आपको अंत्योदय राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाते की जानकारी, एलपीजी कनेक्शन पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।
क्या है मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना में आवेदन की प्रोसेस
हमें इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड सरकार की इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको दिखाई दे रहे अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल बाले विकल्प का चयन करना होगा। यहां पर आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा आपको आवेदन फॉर्म में सभी मांगी गई जरूरी जानकारियों को भर देना है। इसके बाद आपको सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना जब आपका सारा फॉर्म पूरी तरह से भर जाता है। इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है। इस तरह आप आसानी से मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications