
Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड सरकार की तरफ से 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं की आगे की पढ़ाई के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना का नाम गौरा देवी कन्या धन योजना है। उत्तराखंड सरकार ने बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच, बेटियों की बेहतर शिक्षा और आर्थिक रूप से गरीब परिवारों को मदद देने के उद्देश्य से इस योजना को शुरुआत की है। सरकार की इस योजना के तहत लाभार्थी छात्रा को 51 हजार रु की एकमुश्त सहायता दी जाती है। हालांकि, शुरू में आपको 5 वर्षों के लिए एफडी कराना होता है। जिसका 5 साल के बाद कुल 75 हजार रु प्राप्त होता है। प्रदेश के कई सारे परिवार है। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस वजह से बेटी की शिक्षा को पूरी नहीं करवा पाते हैं। लेकिन इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार बेटी की शिक्षा का पूरा करवा पाएंगे। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
क्या है पात्रता
इस योजना का फायदा राज्य की 12वीं कक्षा पास हो गई छात्राओं मिलेगा। अगर आप उत्तराखंड राज्य के निवासी है, तो फिर आप इस योजना का लाभ ले सकते है। इस योजना का फायदा लेने में लिए परिवार की आय ग्रामीण क्षेत्र के लिए 15976 रूपये से ज्यादा नहीं होनी और शहरी क्षेत्र के लिए 21206 रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। सरकार की इस योजना का फायदा केवल अविवाहित बालिकाओं को मिलेगा।
गौरा देवी कन्या धन योजना में आवेदन के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, 12वीं कक्षा की मार्कशीट, बीपीएल कार्ड, बैंक खाता पासबुक, परिवार रजिस्टर की मूल प्रति, हाई स्कूल की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, 10वीं मार्कशीट, नामांकन संख्या, मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।
गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए कैसे करे आवेदन
आपको इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन फॉर्म का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। इसके बाद यह एक पीडीएफ ओपन होगी। जिसको आपको डाउनलोड कर लेना है। इस पीडीएफ को आप डाउनलोड करवा लें। इसके बाद आप फॉर्म को पूरी तरह से भरकर इसमें सारे जरूरी दस्तावेज को अटैच कर लें। जब आपका फॉर्म पूरी तरह से भर जाता है। इसके बाद आप इस फॉर्म को डीपीओ कार्यालय में जमा कर दें। आपके आवेदन फॉर्म को स्वीकार कर लिया जाएगा। इस फॉर्म की विभागीय अधिकारी जांच करते है। इसके कुछ समय बाद आप इसका स्टेट्स चेक कर सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications