
Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य के सभी बेरोजगार प्रवासी नागरिकों को स्वयं का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य एक योजना की शुरुआत की है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना है। राज्य सरकार इस योजना के जरिए सभी प्रवासी नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने की कोशिश करेगी। इस योजना के तहत सरकार उद्यमशील युवाओं को कुशल व अकुशल दस्तकारों और हस्तशिल्पियों और शहरी बेरोजगारों और शिक्षित ग्रामीण को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के जरिए खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इतना ही नहीं इसके साथ ही 15 प्रतिशत से लेकर 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी भी दी जाएगी, तो आइए जानते है इसके बारे में।
इस योजना के लाभ
उत्तराखंड सरकार इस योजना के तहत मुख्य दो क्षेत्रों निर्माण कार्य और सेवा क्षेत्र में ये लोन प्रदान करने की दी है। इसमें राज्य सरकार ने अलग अलग लोन की राशि तय की है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को बैंक के जरिए से लोन प्रदान किया जाएगा। जिससे व्यक्ति स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें। सरकार की इस योजना के तहत सभी हस्तशिल्प, शिक्षित शहरी व ग्रामीण बेरोजगार कुशल व अकुशल दस्तकार , व्यक्तियों स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
पात्रता
अगर आवेदक उत्तराखंड का मूल निवास है, तो फिर वह इस योजना में आवेदन कर सकता है। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते है, तो फिर इसके लिए आवेदन की कम से कम 18 वर्ष आयु होना बेहद जरूरी है। जो व्यक्ति आवेदन कर रहा है। वह किसी भी बैंक द्वारा घोषित डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, निर्धारित प्रारूप के अनुसार शपथ पत्र, आधार कार्ड की प्रति, मूल निवास प्रमाण पत्र, परियोजना रिपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की प्रति, शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक की प्रति, दिव्यांगता का प्रमाण पत्र आदि जरुरी डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।
क्या है इस योजना की आवेदन प्रक्रिया
उत्तराखंड सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट एमएसवाई डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना होगा। होम पेज पर आपके समझे डायलाग बॉक्स खुलेगा। इसमें दिए गए विकल्प में से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑप्शन वाले विकल्प पर क्लिक करना चाहिए। यह पर आप योजना के संबंधित सभी जानकारी को देख सकते है। यह पर आपको पंजीकरण करें पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुल जायेगा। इसमें आपको मांगी गई सभी जानकारियों को भरना है। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है। फिर आपको मोबाइल नंबर में आए ओटीपी दर्ज करना है। इसके बाद आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके साथ ही आपको सभी जानकारियों को डालना होगा। जैसे पैन, आधार की जानकारी आदि। जब आप सारी जानकारी भर देते है। इसके बाद आपको वेरिफिकेशन कोड दर्ज कर्म है। इसके बाद आपको आशिकी में पंजीकरण करें वाले विकल्प का चयन करना है।
आगे की प्रोसेस
अब आपका खाता बन चुका है। अब आपको होम पेज पर आना है। फिर आपको ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना है। इसके बाद सामने आवेदन करने वाला पेज सामने आ जाएगा। आपको यह जो आवेदन है। इस आवेदन को 5 चरण में भरना होगा। पहले आपको आवेदक की जानकारी भरनी होगी। फिर आपको अपने उद्योग से संबंधित सभी जानकारियों को भरना होगा। दूसरे चरण में आपको अपना बैंक खाते की जो जानकारी है। इसको भरना होगा। तीसरे चरण में आपको डीपीआर और शपथ पत्र इसको डाऊनलोड करना होगा। आखिरी जो चरण है। इसमें आपको सभी मांगे गए जरूरी दस्तावेज है उन जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications