
Uttarakhand Govt : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में 533 करोड़ रु की 138 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रताप इंटर कॉलेज बोराड़ी, टिहरी में इन योजनाओं का शिलान्यास किया। इन 138 योजनाओं में 158 करोड़ रु की 45 विकास योजनाएं शामिल हैँ। बाकी 375 करोड़ रु की 93 अन्य योजनाएं हैं। इन योजनाओं का शिलान्यास करने के दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग विभागों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी पर नजर डाली।
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज को आईआईटी का दर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय एलीट महिला और पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की पहली किश्त की आर्थिक मदद जारी की। योजना का पैसा लाभार्थियों के खाते में डायरेक्ट गया। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने टिहरी हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज को आईआईटी बनाने की भी बात कही। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

ईको पार्क होगा तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा है कि नई टिहरी नगर के पिकनिक स्पॉट को ईको पार्क के रूप में डेवलप किया जाएगा। इसे पर्यटकों की सुविधा के लिए चलाया जाएगा। साथ ही धनोल्टी के छाम-बल्डोगी में पैदल झूला पुल बनेगा। ये सारे प्रोजेक्ट इन्हीं 138 परियोजनाओं का हिस्सा है। सरकार राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, थान को इंटरमीडिएट स्तर पर अपग्रेड भी करेगी। देवप्रयाग का नैखरी महाविद्यालय अब श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस बनेगा। राज्य सरकार बगडवालधार से टकोली मोटर मार्ग पर हॉट मिक्सिंग का काम भी कराएगी।

और क्या किए ऐलान
धारी ढुण्डसिर मोटर मार्ग हॉट मिक्सिंग का काम भी होगा। घनसाली के भिलंगना क्षेत्र में कॉलेज बनाया जाएगा। इसी क्षेत्र में गौरिया से गोदी तक मोटर मार्ग तैयार होगा। वहीं नागेश्वरसौड और डांगी नैलचामी में सेंट्रलाइज्ड बैंक की शाखाएं खुलवाई जाएंगी। इनके अलावा प्रतापनगर के पट्टी भूदरा के 24 गांव में पेयजल की समस्या दूर की जाएगी। इसके लिए बालगंगा से पंपिंग योजना तैयार कराई जाएगी। इस तरह के और भी बहुत सारे ऐलान राज्य के मुख्यमंत्री ने किए हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications