
Uttarakhand Govt Scheme : उत्तराखंड सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जो कि लोगों के लिए बहुत लाभदायक हैं। ये आम लोगों, जरूरतमंदों, पिछड़े वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को फायदा पहुंचाने वाली जनकल्याण योजनाएं हैं। इनसे जनता को कई तरीके के फायदे मिलते हैं। इन्हीं में से एक योजना है अटल आवास योजना। आगे जानिए इस योजना के बारे में विस्तार से।
क्या मिलता है फायदा
बता दें कि इस योजना की शुरुआत 2009 में की गयी थी। इस योजना का फायादा अनुसूचित जाति और जनजाति के ग्रामीण क्षेत्रों मे रहने वाले उन परिवारों को मिलता है, जिनके पास आवास नहीं हैं। उन्हें आवासीय सुविधा देने के मकसद सरकार घर बनाने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में अनुसूचित जाति और जनजाति के ग्रामीण क्षेत्रों मे रहने वाले परिवारों को 38500 रु और मैदानी क्षेत्रों में रहने वालों को 35000 रु की आर्थिक मदद देती है।
कौन ले सकता है फायदा
उत्तराखंड सरकार की अटल आवास योजना का लाभ राज्य के अनुसूचित जाति या अनसूचित जनजाति के उन लोगों को मिलता है, जिनके पास घर नहीं है। यानी कि जो आवास विहीन परिवार हैं। इन वर्गों के केवल आवास विहीन परिवार ही इस योजना का फायदा ले सकते हैं।
किसी और योजना का लाभ न मिला हो
इस योजना की एक शर्त ये है कि लाभार्थी को इन्दिरा आवास योजना (जिसे ग्राम विकास विभाग चलाता है), दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना या क्रेडिट कम सब्सडी आवास योजना और इसी तरह की किसी अन्य आवास योजना का लाभ न मिला हो।
इस प्रमाण पत्र की होगी जरूरत
इस योजना के लिए दो अहम प्रमाण पत्र चाहिए। एक तो खुद की जमीन होने का प्रमाण पत्र, जिसे तहसील द्वारा जारी किया होना चाहिए। वहीं आवास न होने का प्रमाण पत्र जिसे खण्ड विकास अधिकारी की तरफ से जारी किया गया हो। इसी तरह आय प्रमाण पत्र भी जरूरी है, जो कि तहसीलदार से मिला हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications