Uttarakhand Govt : मिलेगा खेल कोटा, अब खेलने वाले भी बन सकेंगे अधिकारी

Uttarakhand Govt

Uttarakhand Govt : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा है कि इसके लिए खेल कोटा तय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि इसके लिए राज्य सरकार खेल नीति में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए तमाम प्रावधान किए है। उत्तराखंड के विकास से जुड़ी हुई हर नीति को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित व्यक्ति की जवाबदेही भी तय की जा रही है। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को देवभूमि उत्तराखंड खेलरत्न पुरस्कार और प्रशिक्षकों को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया तो आइए जानते है इसके बारे में।

Uttarakhand Govt

हम खिलाडियों का सम्मान करते हुए खुद सम्मानित हो रहे है

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से इस मौके पर कहा गया है कि हम खिलाडियों का सम्मान करते हुए खुद सम्मानित हो रहे है। राज्य में नई खेल नीति को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। खिलाड़ियों को इसके तहत हर संभव सुविधा को देने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद जो खिलाड़ी है। इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। इसके साथ ही उत्तराखंड में खेल कोटे को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Uttarakhand Govt

देश के खिलाड़ी यही कारण अब बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं

चमक बिखेर रहे देश के खिलाड़ी कार्यक्रम में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि 'मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना' के तहत हर जिले में 150 बालक और 150 बालिकाओं के रूप में तीन हजार नौ सौ उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। मोदी सरकार में खिलाड़ियों के चयन में जो प्रक्रिया है। यह पारदर्शी चयन प्रोसेस को अपनाई जा रही है। इस वजह से असल खिलाड़ी सामने आ रहे है। देश के खिलाड़ी यही कारण अब बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी चमक बिखेर रहे हैं।

Women's Day Special: Housewives का देश की GDP में कितना contribution? SBI Ecowrap Report|GoodReturns

अधिकारी बन सकेंगे अब खेलने वाले भी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या की तरफ से कहा गया है कि अगर उत्तराखंड के खिलाड़ी ओलंपिक या वर्ल्ड चैंपियनशिप में अगर मेडल लाते है, तो फिर उनको डीएसपी समेत अन्य उच्च पदों पर नौकरी मिल सकेगी। इससे जो खिलाड़ी है। वह अफसर भी बन सकेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या की तरफ से कहा गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने 1 वर्ष में खेल के क्षेत्र में कई बड़े निर्णय लिए हैं। खिलाड़ियों को नई खेल नीति में पूरी सुविधा दी जा रही है। मलखंब जैसे जो पारंपरिक खेल है। इन खेलों को भी खेल नीति में जोड़ा है। राज्य के 8 से 14 वर्ष के 3,900 बच्चों को हर महीने 1,500 रु की राशि दी जाएगी। यह राशि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत दी जा रही है। इतना ही नहीं उत्तराखंड साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी भी करेगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+