Uttrakhand Govt : राज्य की 824 बहनों को नवरात्रि के अवसर पर स्वास्थ कार्यकर्ता के रूप में मिली नियुक्ति

Uttrakhand Govt

Uttrakhand Govt : उत्तराखंड की 824 बहनों को चैत्र नवरात्रि के अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में विभिन्न जनपदों में नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा 187 एएनएम को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम जो नारी शक्ति उत्सव के तहत आयोजित किया गया था। इसमें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आदि भी उपस्थित थे, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Uttrakhand Govt

सुनहरा अवसर जनसेवा कार्य करने का

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से सभी चयनित एएनएम को बधाई दी गई और मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी बहनों को जनसेवा करने के लिए एक सुनहरा अवसर भगवान ने दिया है। बहनों को जन सेवा करने से संतुष्टि मिलेगी। इसके साथ ही बहनों को लोगों को आशीर्वाद मिलेगा। इन महिला स्वास्थ कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में इसी वजह से नियुक्ति की जा रही है। ताकि राज्य के सुदूर गांव में लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं मिले। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं व शिशुओं की भी देखभाल करने की भी इन पर जिम्मेदारी होगी।

Uttrakhand Govt

बेहद जरूरी मातृशक्ति का सहयोग एवं आशीर्वाद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश सरकार के द्वारा मातृ शक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश सरकार मातृ शक्ति के जीवन में कल्याणकारी परिवर्तन और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। आज हमारी बेटियों और बहनें ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग स्थान बनाया है और राज्य का नाम रोशन किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ बनाने का जो लक्ष्य रखा है। इसके लिए हमे मातृशक्ति का सहयोग एवं आशीर्वाद बेहद आवश्यक है।

PM Mudra Yojana: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार बिना गारंटी दे रही 10 लाख रु | GoodReturns

राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में 5 वर्षों तक देगी सेवाएं

स्वास्थ मंत्री की तरफ से कहा गया है कि जिन एएनएम की नियुक्ति की गई है। आने वाले 5 वर्षों तक राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देगी। अब राज्य के 92 फीसदी एएनएम उपलब्ध हो गये हैं। अब मेडिकल कॉलेजों में शीघ्र ही 171
असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति की जा रही है। जिससे हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर में असिस्टेंट प्रोफेसर की कमी दूर हो जायेगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+