Vande Bharat Express With 20 Coach News: भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी यात्रियों को दे दी है। पहली बार 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पटरियों पर दौड़ने के लिए तैयार हो गई है। 16 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाई थी और इसके बाद यह 17 और 18 सितंबर को अपने निर्धारित समय से चलना शुरु हो चुकी है। वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ये खास खबर है क्योंकि इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कोच बढ़ने से यात्रियों को काफी सुविधा होगी। आइए इस ट्रेन से जुड़ी आपको सारी अपडेट देते हैं।

नई वंदे भारत ट्रेन में इतने लोग कर पाएंगे सफर (20-Coach Vande Bharat Express New Delhi and Varanasi)
ये ट्रेन बानारस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए शुरु की जा रही है। 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में पहले से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे। इस नई वंदे भारत ट्रेन में 1440 यात्री तक एक बार में सफर कर सकेंगे। इससे पहले 16 कोच और 8 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई जा रही थी।
इन रूट्स पर चलेगी ये नई 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (20-Coach Vande Bharat Express Routes)
इस ट्रेन को नई दिल्ली-वाराणसी रूट के बीच शुरू किया गया है। ये दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इन्हीं रूट्स के लिए तैयार की गई हैं। ये नई ट्रेनें पुरानी की जगह लेंगी और इन्हें नॉर्दर्न रेलवे जोन द्वारा ऑपरेट व मेन्टेन किया जाएगा। नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस में ट्रेन संख्या 22436/22435 व 22415/22416, शामिल हैं। ट्रेन 771 किलोमीटर की दूरी करीब 8 घंटे में कवर करेगी और इस रूट पर चलने वाली यह सबसे फास्ट ट्रेन होगी।
किसने तैयार की है ये 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस? (20-Coach Vande Bharat Express Details)
चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को तैयार किया गया है। बनारस से दिल्ली और दिल्ली से बनारस जाने वाली इस वंदे भारत ट्रेन के लिए यात्रियों की ज्यादा डिमांड रहती है।
ये है नई वंदे भारत ट्रेनों का टाइम टेबल ((20-Coach Vande Bharat Express New Delhi and Varanasi Timings)
आपको बता दें कि इन ट्रेनो का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 22415 (वाराणसी से नई दिल्ली) सुबह 6 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22435 (वाराणसी से नई दिल्ली) वाराणसी से दोपहर 3 बजे चलकर रात 11 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
नई वंदे भारत ट्रेन में मिलेंगी ये सभी सुविधाएं
इस ट्रेन में यात्रियों को कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेन में सफर के दौरान यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी। इस नई सर्विस के साथ वाराणसी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच यात्रा करने वाले पैसेंजर के लिए ट्रैवल एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है।
20 कोच वाली नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का इतना है किराया (New Vande Bharat Train Ticket Price)
20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 1440 सीटें हैं। इस ट्रेन में AC चेयर कार और एग्जिक्युटिव चेयर कार का ऑप्शन मिलता है। जिसका किराया अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए एसी चेयर का किराया 1795 रुपये है जबकि एग्जिक्युटिव चेयर कार का किराया 3,320 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications