Vande Bharat Express News: वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आ गई है। भारतीय रेलवे यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक बढ़ाने की योजना बना रही है। इस ट्रेन की वर्तमान में बहुत अधिक मांग है, जिसके कारण यह निर्णय भारतीय रेलवे ने लिया गया है। आइए आपको इसके किराए से लेकर सीटों तक की सारी जानकारी देते हैं।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस को वाराणसी तक बढ़ाया
मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को जल्द ही वाराणसी तक बढ़ाया जाएगा। यात्रियों की संख्या और ट्रेन की क्षमता बढ़ाने के प्रयास के तहत यह कदम उठाया गया है। उत्तर रेलवे के लखनऊ सेक्शन को प्रस्तावित विस्तार पर व्यवहार्यता सर्वेक्षण (Feasibility Survey) करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
ये है सीटों और किराए की डिटेल्स
ट्रेन संख्या 22490 मेरठ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन अब 11 से 15 दिसंबर के बीच ट्रेन की चेयर कार में सीटों में मौजूद है। इसमें 11 दिसंबर को 302 सीटें उपलब्ध हैं और 12 दिसंबर को 343 सीटें मौजूद है। वहीं, 13 दिसंबर को 353 सीटें उपलब्ध हैं और 14 दिसंबर को 347 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा 15 दिसंबर को 324 सीटें उपलब्ध है। इन चेयर कार का किराया 1,355 रुपये तय किया गया है। इंडिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, एक्जिक्यूटिव कैटेगरी में सीटों की मौजूदगी के बारे में डिटेल दी गई है।
इसमें 11 दिसंबर को 12 सीटें उपलब्ध रहेगी। 12 दिसंबर को 18 सीटें उपलब्ध होंगी। 13 दिसंबर को 32 सीटें उपलब्ध होंगी। 14 दिसंबर को 28 सीटें उपलब्ध होंगी और 15 दिसंबर को 5 सीटें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा एक्जीक्यूटिव श्रेणी के टिकट की कीमत 2,415 रुपये है।
जल्द शुरू होगी नई वंदे भारत ट्रेन
रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने इस बात को लेकर सूचना दी कि प्रधानमंत्री मोदी जनवरी के महीने में यूएसबीआरएल यानी उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक पर नई दिल्ली से कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे।
इस ट्रेन का संभावित किराया जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, एसी 3 टियर (3A) का लगभग 2,000 रुपये, एसी 2 टियर (2A) किराया लगभग 2,500 रुपये और एसी फर्स्ट क्लास (1A) का किराया लगभग 3,000 रुपये तय किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications