Viral Video Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेन में खाने को लेकर हाल ही में एक घटना हुई है। हावड़ा से रांची जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में नॉनवेज परोसने को लेकर एक बुजुर्ग यात्री ने वेटर को थप्पड़ जड़ दिया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए इस वीडियो के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

वंदे भारत ट्रेन में गलती से परोसा गया नॉनवेज खान
26 जुलाई को हुई इस घटना का वीडियो वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे सह-यात्री कुणाल वर्मा ने X अकाउंट पेज पर शेयर किया है और इस घटना के बारे में जानकारी दी है। कुणाल वर्मा ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन में एक बुजुर्ग यात्री ने शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन वेटर की तरफ से उन्हें नॉनवेज फूड परोस दिया गया। बुजुर्ग यात्री ने भोजन के पैकेट का लेबल नहीं देखा और उसे ओपेन करके एक हिस्सा खा लिया।
यात्री ने वेटर को मारा थप्पड़
Vande Bharat by mistake served Non-Veg food to a old person. He didn't saw instructions and ate the food. Being vegetarian he realised it tastes like non-veg so he got furious & gave 2 tight slap to the waiter.
— Kunal Verma (@itsmekunal07) July 27, 2024
Vande Bharat - Howrah to Ranchi
Date - 26/ July/ 24
Live recording- pic.twitter.com/Mg0skE3KLo
बुजुर्ग यात्री को जब यह पता चला कि उसने वेज की जगह नॉनवेज फूड खा लिया है तो वह यात्री बेहद गुस्से में आ गया और ट्रेन में हंगामा करने लगा। इसके बाद वह ट्रेन के केटरिंग डिपार्टमेंट को बुलाने की मांग करने लगा। थोड़ी देर बाद पुलिस स्टाफ के साथ केटरिंग डिपार्टमेंट के लोग और खाना देने वाला वेटर भी आया। वेटर को देखते ही बुजुर्ग यात्री ने थप्पड़ मार दिया।
अन्य यात्रियों ने मांफी मांगने के लिए कहा
अन्य यात्रियों ने जब बुजुर्ग यात्री की इस हरकत को देखा तो उन्होंने उससे मांफी मांगने के लिए कहा। वहीं, कई लोगों ने यात्री से रेल प्रशासन से गलती के लिए मांफी मांगने के लिए कहा। वहीं, कई यूजर्स ने ये भी कमेंट किया है कि यात्री को वेटर को मारने जगह रेलवे के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था। ये वीडियो अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और जमकर इसे शेयर कर रहे हैं।
ऐसे कर सकते हैं ट्रेन में खराब खाने की कंप्लेन
रेल नियमों के अनुसार, अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और रेल द्वारा भोजन से परेशान हैं, तो आप आसानी से सरकार के द्वारा नियुक्त किए गए फूड इंस्पेक्टस सुपरवाइजर्स को इसके बारे में जानकारी दे सकते हैं। इसके अलावा आप IRCTC की वेबसाइट www.irctc.co.in और मोबाइल ऐप पर भी आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए IRCTC की वेबसाइट या ऐप पर जाएं। इसमें लॉगिन करें और फीडबैक/शिकायत सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications