Vande Bharat Express Vs Rajdhani Express: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपनी सेवाओं को लगातार अपग्रेड किया है। फिलहाल भारतीय रेलवे वंदे भारत एक्सप्रेस से लेकर बुलेट ट्रेन को और ज्यादा आधुनिक करने पर विचार कर रहा है। इससे अलावा राजधानी एक्सप्रेस भी हर रोज लाखों यात्रियों के सफर को आसान बना रही है।

राजधानी एक्सप्रेस में सुविधाएं
राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के खाने की पूरी सुविधा होती है। इस ट्रेन में आपको ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक दिया जाता है। टिकट बुक करते समय ही फूड का ऑप्शन सेलेक्ट करना होता है। इसमें आप वेज और नॉनवेज भोजना को सेलेक्ट कर सकते हैं।
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का होता है कम स्टॉपेज
राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों को तीन क्लास में डिवाइड किया गया है। इसमें एक है एसी फर्स्ट क्लास (1ए), एसी 2-टियर (2टी), और तीसरा एसी 3-टियर (3टी) है। इसमें आराम और प्राइवेसी का एक अलग स्तर यात्रियों को मिल जाता है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले कम स्टॉपेज होता है।
अलग-अलग राज्यों के रेलवे स्टेशनों से स्टेट कैपिटल तक जाने के लिए राजधानी ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें से कुछ राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 2000 किलोमीटर या उससे भी ज्यादा की दूरी तय कर गंतव्य स्टेशन तक पहुंचती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलती है ये सभी फैसिलिटीज
पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को दिल्ली से वाराणसी के बीच चली थी। चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने इन आधुनिक ट्रेनों के निर्माण के लिए काम किया है, इनसे देश के विशाल रेल नेटवर्क को पार करने वाली 77 ट्रेनें बनी हैं।
सितंबर 2024 तक भारतीय रेलवे कुल 102 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं (51 ट्रेनें) ऑपरेट कर रहा है, जिसकी स्पीड मैक्सिमम 160 किमी/घंटा है। ट्रेन की कोच में GFPR (ग्लास फाइबर प्रबलित पॉलीमर) पैनल, सिक्योरिटी फीचर्स, जीपीएस सिस्टम, पॉलीयूरेथेन फोम कुशन के साथ एल्यूमीनियम एक्सट्रूजन बर्थ फ्रेम भी मौजूद है। इसमें आपको चेयर कार की फैसलिटी भी मिलती है। साथ ही, दिव्यांग यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अलग से स्पेशल बर्थ और शौचालय बने हैं।
वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की सुविधा
वंदे भारत ट्रेन सुपरफास्ट ट्रेन है और इसमें यात्रियों को अलग-अलग तरह का खाना भी दिया जाता है। इस ट्रेन की बुकिंग के वक्त ही आप इसमें खाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। जैसे ही आप ट्रेन में बैठते हैं कुछ देर बाद आपके लिए चाय और फिर ब्रेकफास्ट आता है और इसके बाद आपको लंच दिया जाता है।
इन दोनों ट्रेनों की स्पीड
राजधानी ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 160 किमी प्रति घंटे की है, लेकिन औसत स्पीड 100 किमी के करीब है और वंदे भारत एक्सप्रेस की बात करें तो इसकी अधिकतम स्पीड 160 किमी है लेकिन यह भी अलग-अलग रूट्स पर लगभग 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications