Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तैयार रहता है। भारतीय रेलवे जल्द ही देशवासियों को देश की प्रथम वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात देने वाला है। इस ट्रेन को लंबी दूरी और मध्यम दूरी के लिए तैयार किया गया है।
इस ट्रेन को बनाने में कई शानदार तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यात्रा आरामदायक हो सके। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि यह ट्रेन लोगों को सितंबर महीने में मिलने वाली है।

ये है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लॉन्चिंग डेट
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते महीने गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बताया था कि जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दौड़ने लगेगी। बता दें, उन्होंने ये तो जानकारी साझा की वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सितंबर में आ जाएगी लेकिन ट्रेन की लॉन्चिंग डेट को अभी तक फिक्स नहीं किया गया है।
ये है ट्रेन का स्टेटस
राज्यसभा में पूछे गए सवाल का जवाब रेल मंत्री ने 25 जुलाई, 2025 को सदन में लिखित में बताया जिसमें उन्होंने कहा, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला रैक ट्रेन सेट रेडी हो चुका है, जिसे बस अब चलाने को प्रोसेस जारी है। उन्होंने कहा, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप बन चुका है। वहीं, इस ट्रेन का फील्ड ट्रायल चल रहा है जिसके आधार पर इसे पटरी पर उतारा जाएगा।
ऐसा हो सकता है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का रूट अभी फाइनल नहीं हुआ है। रेलवे बोर्ड की तरफ से कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि, संभावनाएन लगाई जा रही है कि यह ट्रेन नई दिल्ली-मुंबई, नई दिल्ली-पुणे या नई दिल्ली-श्रीनगर और नई दिल्ली-हावड़ा जैसे मार्गों पर चलाई जाने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इतनी होगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की स्पीड उच्चतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के चलाने के लिए तैयार किया गया है। ये स्पीड इस ट्रेन को राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसे तेज रफ्तार ट्रेनों से काफी तेज बनाता है। इस स्पीड के साथ इस ट्रेन में काफी लंबी दूरी का समय कम हो जाएगा।
यात्रियों के लिए खास सुविधाएं
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों की सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। इसमें शामिल हैं:
हर बर्थ पर रीडिंग लाइट और USB चार्जिंग पॉइंट
ऑडियो और विजुअल अनाउंसमेंट सिस्टम
डिस्प्ले स्क्रीन और CCTV कैमरे सुरक्षा के लिए
खाने-पीने के लिए आधुनिक पैंट्री
दिव्यांग यात्रियों के लिए स्पेशल बर्थ और वॉशरूम
फर्स्ट AC में गर्म पानी का शावर - जो भारतीय रेलवे में पहली बार होगा
कोच और क्षमता
पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 11 AC थ्री-टियर, 4 AC टू-टियर और 1 फर्स्ट AC शामिल होगा। इन कोचों में लगभग 1,128 यात्री सफर कर पाएंगे।
निर्माण और भविष्य की योजना
इस ट्रेन का निर्माण BEML और ICF ने मिलकर किया है। मुंबई-अहमदाबाद रूट पर इसका सफल ट्रायल भी हो चुका है। रेलवे की योजना है कि दिसंबर 2025 तक 9 और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू की जाएंगी और 2026-27 से 24 कोच वाली नई ट्रेनें भी पेश होंगी। इसके लिए बेंगलुरु के पास मेंटेनेंस डिपो तैयार किया जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications