Vande Bharat Sleeper Train: महाकाल के भक्तों को जल्द बड़ा तोहफा मिलने वाला है. रेलवे विभाग जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने वाला है. यह नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उज्जैन से दिल्ली जाएगी. इस नई ट्रेन के आने से भक्तों को यात्रा में काफी सहायता होगी. वहीं उज्जैन का टूरिज्म भी बढ़ेगा. चलिए इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के बारे में और जानते हैं.

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये वादा किया था कि वे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उज्जैन में चलाएंगे. अब ऐसा लगता है कि रेलवे मंत्री अपना ये वादा पूरा करने वाले हैं. वहीं उज्जैन के सांसद अनिल फिरौजिया ने यह डिमांड रखी है की नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उज्जैन से मुंबई के लिए चलाई जाएं.
देश को जल्द ही पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिलने वाली है. अभी तक वंदे भारत ट्रेन में सीट कोच ही हुआ करते थे. लेकिन रेलवे जल्द ही ऐसी वंदे भारत ट्रेन लाने की तैयारी में है, जिसमें स्लीपर कोच भी मौजूद होगी. ये नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को आरामदायक सफर देगी.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक देश को नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर तक मिल सकती है. यह ट्रेन उज्जैन से दिल्ली तक चल सकती है.
रेलवे मंत्री ये चाहते है कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उज्जैन से ही चलें. उज्जैन में पिछले साल यानी 2023 में 11 करोड़ टूरिस्ट आए थे. अगर ये नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उज्जैन में आती है, तो यह करोड़ों भक्तों को फायदा दे सकती है.
इसी सिलसिले में उज्जैन से सांसद फिरौजिया ने यह प्रस्ताव रखा की उज्जैन की टूरिज्म सेक्टर में काफी मांग है. इसलिए इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिल्ली के अलावा मुंबई से भी जोड़ा जाएं.
कैसी होगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन?
ऐसा कहा जा रहा है कि इस नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में हवाई यात्रा जैसी तकनीक दी जाएगी, वे इस ट्रेन को विदेशी तकनीको के आधार पर डिजाइन किया जा रहा है. इस ट्रेन की स्पीड भी अन्य वंदे भारत ट्रेन और सामान्य ट्रेनों से काफी ज्यादा होने की संभावना है.
नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में ज्यादातर पारदर्शी कांच लगाए जाएंगे. ताकि यात्री बाहर के नज़रों का फायदा ले सकें.
इस ट्रेन में यात्रियों को मोंड्यूलर पेंट्री, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बर्थ, शौचालय, सेंसर आधारित इंटर कम्युनिकेशनडोर, लोको पायलट के लिए शौचालय, सामान के लिए बड़ा लगेज रूम, यूएसबी चार्जिंग की व्यवस्था इत्यादि जैसी सुविधा दी जाएगी.
इसके अलावा यात्रियों को रीडिंग लाइट, विजुअल इन्फामेंशन प्रणाली, इनसाइड डिस्प्ले पेनल और सिक्योरिटी कैमरे और मॉड्यूलर पेंट्री की सुविधा भी दी जाएगी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications