Vande Bharat Express: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए नई वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने का ऐलान किया है। इस बार रेलवे दिवाली और छठ पूजा के लिए भी स्पेशल ट्रेनों को शुरू कर दिया है। त्योहारों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली और पटना के बीच एक नई स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की है। ये नई वंदे भारत ट्रेन 11 घंटों में 1,000 KM की दूरी होगी तय करेगी। आइए इसके बारे में आपको सारी जानकारी देते हैं।

दिल्ली और पटना के बीच चलेगी नई स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस
दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली नई स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 30 अक्टूबर से पटरियों पर दौड़ेगी और इसके लिए टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। वैसे तो अब तक का सबसे लंबा वंदे भारत एक्सप्रेस द्वारा तय की गई सबसे लंबी दूरी दिल्ली से वाराणसी के बीच 771 किलोमीटर थी लेकिन अब IRCTC टिकट बुकिंग वेबसाइट के अनुसार नई दिल्ली-पटना वंदे भारत 1,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
ये है नई वंदे भारत ट्रेन का टाइमिंग और रूट
नई दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस केवल 11.35 घंटे में अपनी यात्रा पूरी कर लेगी। वहीं, पाटलिपुरा जंक्शन से गुज़रने वाली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 11.55 घंटे लेती है जबकि नई दिल्ली-राजेंद्र नगर (पटना) तेजस राजधानी 11.30 घंटे लेती है। इस ट्रेन की टाइम टेबल की बात करें तो वंदे भारत स्पेशल ट्रेन हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नई दिल्ली से तथा हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को पटना से नई दिल्ली के लिए चलती है। नई दिल्ली से ट्रेन सुबह 8.25 बजे रवाना होकर रात 8 बजे पटना पहुंचती है, जबकि पटना से ट्रेन सुबह 07:30 बजे रवाना होकर शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। इस ट्रेन के स्टॉपेज की बात करें तो नई दिल्ली से शुरू होगी और पटना जंक्शन पहुंचने से पहले कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा जंक्शन पर रुकेगी।
वंदे भारत ट्रेन में इतने रुपये का है टिकट
नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास की बजाय चेयर कार में बैठने की सुविधा यात्रियों को दी गई है। एसी चेयर कार टिकट की कीमत 2,575 रुपये प्रति व्यक्ति है, जबकि एग्जीक्यूटिव चेयर कार टिकट की कीमत 4,655 रुपये प्रति व्यक्ति की है। इससे पहले खबर आई थी कि नई बनी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिल्ली से पटना के बीच शुरू की जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications