Vande Bharat Train: भारतीय रेलवे को सस्ता यातायात साधन माना जाता है. इसलिए इसे मिडिल क्लास द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. वहीं सामान्य ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत ट्रेन कम समय में यात्रा तय करती है. इसके बावजूद भी मेरठ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन के डब्बे खाली जा रहे हैं. इस ट्रेन को यात्रियों द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा है. आखिर इसके पीछे क्या वजह है, चलिए जानते हैं.

साल 2019 में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई थी. ये ट्रेन सामान्य ट्रेन से कम कमय में यात्रा पूरी कर देती है. लेकिन इसका किराया बाकी ट्रेनों से ज्यादा होता है. इसी महंगे किराये की वजह से मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन लोगों को पंसद नहीं आ रही है.
ज्यादा किराये की वजह से लोग मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में यात्रा करने से बच रहे हैं. मेरठ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन मेरठ से बेरली होकर लखनऊ तक यात्रा तय करती है.
इस बारे में मिली जानाकारी के मुताबिक इस ट्रेन में आठ कोच है, जिसमें से सात कोच खाली ही जा रहे हैं. मेरठ और मुरादाबाद से लगभग 50 से 60 यात्री सफर कर रहे हैं. वहीं बेरली से 35-40 सवारियां आ जाती है.
31 अगस्त को हुई थी लॉन्च
पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने 31 अगस्त को मेरठ से लखनऊ जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की थी. वहीं 2 सितंबर से ये ट्रेन मंगलवार का दिन छोड़कर बाकी के 6 दिनों चल रही है. इस ट्रेन को अब एक महीने पूरे हो चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद भी ट्रेन के ज्यादातर कोच खाली जा रहे हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इस वंदे भारत ट्रेन में हर दिन लगभग 120 से 150 कर्मचारी तक ट्रेवल करते हैं. जिसका मतलब है कि लगभग दो कोच ही भरे रहते हैं.
इस वंदेभारत को सवारी न मिलने का सबसे बड़ा कारण इसका किराया ही है. अगर अन्य ट्रेन की बात करें जैसे मेरठ से चलने वाली राज्य रानी एक्सप्रेस और बरेली से चलने वाली नकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस का किराया वंदे भारत ट्रेन से कम है.
कितना है किराया ?
वंदेभारत एक्सप्रेस मेरठ से लखनऊ जाने वाली ट्रेन 7 घंटे 10ंमिनट में अपनी पूरी यात्रा कर लेती है. इस ट्रेन का किराया 1355 रुपये है. वहीं इसी रुट से चलने वाली बाकी ट्रेन जैसे राज्यरानी ट्रेन की बात करें तो इसकाचेयरकार का किराया 655 रुपये , थर्ड एसी का किराया 790 रुपये और सेकेंड एसी का किराया 1100 रुपये है. वहीं राज्यरानी भी मेरठ से लखनऊ 8 घंटे में पहुंचा देती है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications