Vande Bharat Train: लखनऊ से भोपाल के बीच सफर का समय और भी कम होने वाला है. ऐसा माना जा रहा है कि रेलवे विभाग जल्द ही लखनऊ से भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत कर सकता है. यह ट्रेन दिवाली से पहले चलना शुरू हो जाएगी. ट्रेन से जुड़ी सभी फॉर्मलिटी को पूरा किया जा चुका है.

दिवाली से पहले लखनऊ और भोपाल के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. भारतीय रेलवे विभाग जल्द ही नए वंदे भारत ट्रेन को लॉन्च करने वाले हैं. इस वंदे भारत ट्रेन में आठ कोच चेयरकार होगी. यह नई वंदे भारत ट्रेन अक्टूबर के महीने से चलना शुरू हो जाएगी. लखनऊ में पहले भी कई वंदे भारत ट्रेन चलती है, जो इसे देश के अलग-अलग शहरों से जोड़ती है.
यह भी पढ़े: Zee Media की वेबसाइट को बांग्लादेशी हैकर ने किया हैक, इस बात को लेकर धमकी भी दी
लखनऊ से भोपाल की ओर चलने वाली नई वंदे भारत ट्रेन लखनऊ में किस स्टेशन से रवाना होगी. इसको लेकर कोई जानकारी मौजूद नहीं है. माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड की तरफ से इसे लेकर जल्द आदेश आएगा.
लखनऊ से भोपाल के बीच मौजूदा ट्रेन
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अभी भोपाल से लखनऊ के बीच कोई सीधी ट्रेन मौजूद नहीं है. हफ्ते में तीन दिन भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस चलती है. इसके साथी ही भोपाल से लखनऊ के बीच साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस भी चलती है.
यह भी पढ़े: ZEEL Share Price: पॉजिटिव खबर से दौड़ा जी एंटरटेनमेंट का स्टॉक, 15% तक उछला
इसके अलावा हफ्ते दो दिन संत हिरदाराम नगर से हफ्ते में दो दिन महाकाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस चलती है. भोपाल से लखनऊ के बीच साप्ताहिक सहित 15 इनडारेक्ट ट्रेनें मौजूद है, लेकिन इन ट्रेनों में ज्यादातर वेटिंग ही रहती है.
ऐसे में यह नई वंदे भारत ट्रेन भोपाल से लखनऊ के बीच सफर करना और भी आसान बना देगी. इसकी आरामदायक सीट यात्रियों को बेहतर सुविधा देगी.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक अभी भोपाल से लखनऊ और मुंबई से पटना के बीच नई वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी. पटना और मुंबई के लिए स्लीपर वंदे भारत ट्रेन रखी गई है. इस ट्रेन में 16-16 कोच होंगे. वहीं भोपाल से लखनऊ जाने वाली ट्रेन में 8 कोच रखे गए है.
ऐसा कहा जा रहा है कि सिंतबर तक इन ट्रेनों के लिए रैक मिल जाएंगे. रैक मिलते ही इन ट्रेनों को टायरल शुरू कर दिया जाएगा. रेलवे विभाग ने यह उम्मीद जाताई है कि इन ट्रेनों की शुरुआत दिवाली से पहले हो जाएगी.
त्योहार के समय ट्रेन में टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यह वंदे भारत ट्रेन लोगों की मुश्किले तोड़ी कम कर सकती है.
यह भी पढ़े: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पिकअप चार्ज 40% बढ़ा, Uber-Ola ने भी दिया झटका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications