Vande Bharat Trivandrum to Chennai: रेलवे विभाग ने दक्षिण भारत के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा दिया है. चेन्नई सेंट्रल नागरकोइल वंदे भारत ट्रेन के जरिए आसानी से चेन्नई से तिरुवनंतपुरम पहुंच जाएंगे. यह वंदे भारत ट्रेन दो राज्यों की राजधानी को जोड़ने का काम करेगा.

चेन्नई सेंट्रल नागरकोइल वंदे भारत ट्रेन सिर्फ चेन्नई के लोगों के लिए नहीं, बल्कि तमिलनाडु के लोगों के लिए वरदान बनकर आया है. इस नई वंदे भारत ट्रेन के जरिए चेन्नई से तमिलनाडु का सफर 9 घंटे में ही तय किया जा सकेगा.
अगर अन्य ट्रेन की बात करें तो पलक्कड़ या नागरकोइल के रास्ते से चेन्नई पहुंचने में 14 से 17 घंटे लग जाते हैं. वंदे भारत ट्रेन के जरिए यात्रियों के 5 घंटे बचेंगे.
शानिवार यानी कल 31 अगस्त को इस नई वंदे भारत की शुरुआत हुई है. शानिवार 31 अगस्त को डॉ. एमजीआर ने नई वंदे भारत ट्रेन (नंबर 06067) को हरी झंडी दिखाई. यह नई वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से सुबह 5 बजकर 20 मिनट में चलना शुरू हुई और दोपहर 1 बजकर 50 मिनट में यह नागरकोईल पहुंच गई.
जिसके बाद वापस आते समय वंदे भारत ट्रेन नंबर 06068 नागरकोइल से चेन्नई की तरफ दोपहर 2 बजकर 20 मिनट में चलना शुरू हुई. इस ट्रेन ने रात 9 बजे सभी यात्रियों को चेन्नई पहुंचा दिया.
चेन्नई सेंट्रेल नागरकोइल वंदे भारत ट्रेन यात्रा के दौरान 6 स्टेशन पर रूकी है. इन 6 स्टेशन में विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेलवेली शामिल हैं.
अगर आप तिरुवनंतपुरम से चेन्नई जाना चाहते है, तो बड़ी आसानी से आप वंदे भारत ट्रेन ले सकते हैं. इसके लिए आपको पहले बेंगलुरु से क्न्याकुमारी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी होगी. यह ट्रेन तिरुवनंतपुरम से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट में निकलती है. वहीं एक 1 घंटे 45 मिनट में आपको नागरकोइल पहुंचा देगी. जिसका मतलब है कि आप दोपहर 1 बजकर 50 मिनट में नागरकोइल पहुंच जाएंगे.
फिर नागरकोइल से आप चेन्नई के लिए सीधा वंदे भारत ट्रेन ले सकते हैं.
इसके अलावा भी तिरुवनंतपुरम में दो और ट्रेन है, जिसके जरिए आप नागरकोइल से वंदे भारत ट्रेन पकड़ सकते हैं. इन ट्रेन में पुणे से कन्याकुमारी जाने वाली ट्रेन और तिरुवनंतपुरम से तिरुचिरापल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल है.
पुणे से कन्याकुमारी जाने वाली ट्रेन सुबह 9 बजकर 10 मिनट में चलती है. इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से तिरुचिरापल्ली जाने वाली ट्रेन सुबह 11 बजकर 35 मिनट में चलती है. तिरुवनंतपुरम से तिरुचिरापल्ली जाने वाली ट्रेन आपको दोपहर 12 बजकर 38 मिनट पर ही नागरकोइल पहुंचा देगी.
यह बात ध्यान देने वाली है कि चेन्नई से नागरकोइल वापस आते समय तिरुवनंतपुरम के लिए कोई ट्रेन नहीं चलती. आपको शाम के समय तिरुवनंतपुरम आने के लिए विवेक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन मिल जाएगी.
इससे आपका काफी वक्त बचेगा. इसके अलावा आप आराम से अपना सफर तय कर पाएंगे. वंदे भारत ट्रेन की स्पीड अन्य ट्रेन से ज्यादा होती है. इसलिए वंदे भारत ट्रेन के जरिए कम समय में लंबा सफर तय किया जा सकता है.
इसमे आपको आरामदायक सीट मिलती है. ताकि पूरे सफर में आपको कोई भी परेशानी ना हो.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications