Vedanta invest in Rajasthan: माइनिंग एंड मेटल सेक्टर (Mining and Metal Sector) की दिग्गज कंपनी वेदांता (Vedanta) राजस्थान के लोगों को बड़ा तोहफा देने वाली है. कंपनी ने यह तय किया है कि वे राजस्थान में एक लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी. इस निवेश में बड़ा हिस्सा रिन्यूएबल पावर (Renewable power) का होगा.

30 अगस्त को वेदांता कंपनी की डायरेक्टर प्रिया अग्रवाल हेब्बर (priya agarwal hebbar) ने बताया कि कंपनी राजस्थान में 1 लाख करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है. इसी सिलसिले में कंपनी की डायरेक्टर प्रिया राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan lal sharma) से मिली थी.
प्रिया ने बताया कि अभी राज्य में उनकी कंपनी के कुछ बडे़ बिजनेस, हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) और केयर्न इंडिया (cairn india) मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि हमने बीतें सालों में राज्य में एक लाख करोड़ से ज्यादा निवेश किए है. वहीं आने वाले प्रोजेक्ट के लिए हम एक बार फिर एक लाख करोड़ रुपये निवेश करना चाहते हैं.
कंपनी के इस निवेश से सिर्फ रोजगार नहीं बढ़ेगा, बल्कि उद्योगों के विकास में भी बड़ी सहायता मिलेगी.
यह भी पता चला है कि कंपनी के इस नए निवेश में बड़े पैमाने पर रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट शामिल होगा.
वेदांता कंपनी के अंदर कई कारोबारी समूह शामिल हैं. इनमें सिल्वर, लेड, एल्युमीनियम, क्रोमियम, कॉपर और निकेल जैसे मेटल के अलावा ऑयल एंड गैस, आयरन एंड स्टील, कोयला और रिन्यूएबल एनर्जी भी उपस्थित है.
इसके अलावा कंपनी का ये प्लान है कि वे सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास बनाने वाले सेक्टर में भी शामिल हो जाएं.
2023 में हुआ था ये बड़ा बदलाव
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पिछले साल यानी 2023 में वेदांता ने यह फैसला किया था कि मेटल्स, पावर, एल्युमीनियम और ऑयल एंड गैस बिजनेस को अलग-अलग कंपनियों में बांट दिया जाए. ऐसे बांटने का उद्देश्य यही था कि कंपनियों की वैल्यू अनलॉक हो सके.
अगर ऐसा होता है तो वेदांता कंपनी आने वाले समय में छट अलग अलग लिस्टेड कंपनियों में बट जाएगी.
इनमें वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील और फेरस मटेरियल्स, वेदांता बेस मेटल्स, वेदांता लिमिटेड शामिल होंगे. यह बड़ा बदलाव कंपनी के शेयर प्राइस पर भी बड़ा असर डाल सकता है.
शुक्रवार को कैसा रहा मार्केट में प्रदर्शन
शुक्रवार के दिन वेदांता कंपनी शेयर 0.91 फीसदी की उछाल के साथ 467.60 रुपये पहुंच गया था. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 101.29 फीसदी की बढ़त हुई है. शेयर का 52 वीक हाई 506.75 रुपये रहा है.
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications