Vedanta Demerger: वेदांता अपने बिजनेस को 6 हिस्से में बांट रही है। वेदांता के शेयरों पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। आज यानी मंगलवार 3 अक्टूबर 2023 को यह शेयर बीएसई पर 3.82 फीसदी की मजबूती के साथ 230.95 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
वेदांता का शेयर इंट्रा-डे में 233.80 रु तक पहुंच गया था। 29 सितंबर को कंपनी ने डीमर्जर का ऐलान किया था। तब से इसके शेयर की कीमत में इजाफा दिख रहा है। वेदांता का शेयर 28 सितंबर को बीएसई पर 208.25 रुपये पर बंद हुआ था।

वेदांता के शेयर में पिछले 5 कारोबारी दिनों में करीब 2.69 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। हालांकि वेदांता के शेयर में पिछले 1 महीनें लगभग 4.34 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अगर हम इसके शेयर का 52 हफ्ते का हाई-लो की बात करें तो फिर इसके 52 हफ्ते का हाई लगभग 340.75 रु है। वहीं, इसके पिछले 52 हफ्ते के निचले स्तर की बात करें तो फिर यह 207.85 रु हैँ।
ब्रोकरेज की क्या है सलाह
डीमर्जर के ऐलान के बाद ब्रोकरेज फर्म ने इसका टारगेट प्राइस नहीं बढ़ाया है लेकिन ब्रोकरेज फर्म ने रेटिंग को अपग्रेड कर रिड्यूस से होल्ड कर दिया है।
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का कहना है कि डीमर्जर से कंपनी का कॉरपोरेट स्ट्रक्चर का काफी आसान होगा। इसके साथ ही जोखिम को कम करने की क्षमता में इजाफा होगा और निर्णय लेने की स्वायत्तता मिलेगी। साथ ही इसमें पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
हालांकि ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि डीमर्जर से वेदांता और इससे जुड़ी कंपनियों के कर्ज की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। कर्ज के अलावा भी इसके सामने कई सारी चुनौतियां है जैसे विकसित देशों में कई दशकों की ऊंची ब्याज दरें, कच्चे माल के भाव में उतार- चढ़ाव, चीन के रियल एस्टेट सेक्टर में सुस्ती और चीन में मांग की सुस्त ग्रोथ आदि।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications