Multibagger Stock: शेयर मार्केट में लिस्टेड हजारों कंपनियों में से कुछ स्टॉक ऐसे हैं जिसने अपने निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है। यदि आप ऐसे स्टॉक की तलाश में हैं जिसमें आने वाले समय में आपको बंपर रिटर्न मिलने की संभावना हो तो आज हम आपको यहां पर एक ऐसे ही मल्टीबैगर शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सबसे खास बात यह है कि इस स्टॉक के बारे में ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने लॉन्ग टर्म की अवधि के लिए एक मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में अपनी राय साझा की है और 80 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की संभावना जताई है। यानी इस स्टॉक के भाव में आने वाले दिनों में 80 फीसदी से अधिक की उछाल देखने को मिल सकती है।
हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स (Venus Pipes & Tubes) है। सोमवार (8 सितंबर) को बीएसई पर कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई और शुरुआती कारोबार में स्टॉक 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1325 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
क्या है ब्रोकरेज फर्म की राय?
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वीनस पाइप्स ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने राजस्व वृद्धि अनुमान को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है, जो कार्यान्वयन (Execution) में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
फर्म ने आगे कहा, "यह संशोधन 5.6 अरब रुपये की मज़बूत ऑर्डर बुक द्वारा समर्थित है, जिसमें एक प्रमुख भारतीय बिजली उपकरण निर्माता से 1.9 अरब रुपये का ऑर्डर भी शामिल है और वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में शिपमेंट में सालाना आधार पर लगभग 70% की वृद्धि के साथ मजबूत निर्यात गति भी शामिल है। इस वर्ष मिश्रित क्षमता उपयोग लगभग 80% रहने की उम्मीद है और वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही से नई सीमलेस और कंडेनसर ट्यूब क्षमताएं योगदान देना शुरू कर रही हैं, जिससे कंपनी के पास स्पष्ट दृश्यता है, जिससे उसे वॉल्यूम वृद्धि मार्गदर्शन को अपग्रेड करने का विश्वास मिलता है।"
Venus Pipes & Tubes Share Price Target
ब्रोकरेज फर्म ने वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के लिए 2,260 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। एक नोट में फर्म ने कहा, "हमने मजबूत ऑर्डर बुक, क्षमता वृद्धि और वैल्यू-एडेड उत्पादों की हिस्सेदारी में वृद्धि को देखते हुए वित्त वर्ष 2028 की पहली तिमाही के 25 गुना ईपीएस के आधार पर 2,260 के टारगेट प्राइस के साथ 'BUY' रेटिंग बरकरार रखा है।"
Venus Pipes & Tubes Share Price History
बाज़ार में गिरावट के बीच शॉर्ट टर्म में देखें तो वीनस पाइप्स के शेयरों में भी कमज़ोरी देखी गई है। कंपनी के शेयरों में पिछले 6 महीनों में 10 फीसदी जबकि एक साल में 40 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं तीन साल में 220 फीसदी से अधिक जबकि पांच साल में 300 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज हुई है।
Venus Pipes & Tubes Q1 FY26 Results
गुजरात स्थित स्टेनलेस स्टील पाइप निर्माता ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 276.4 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 240.1 करोड़ रुपये से 15.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। हालांकि, नुवामा के अनुसार, शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 27.5 करोड़ रुपये से 9.8 प्रतिशत घटकर 24.8 करोड़ रुपये रह गया।
राजस्व वृद्धि के बावजूद, EBITDA 6.5 प्रतिशत घटकर 44.9 करोड़ रुपये रह गया, जिससे मार्जिन वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के 20% से घटकर 16.2 प्रतिशत रह गया। कर पश्चात लाभ (PAT) में साल-दर-साल 10 प्रतिशत की गिरावट आई।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications