नयी दिल्ली। वीआई (वोडाफोन आइडिया) अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में ग्राहकों में लो-ईएमआई पर स्मार्टफोन के साथ-साथ पहले रिचार्ज प्रीपेड प्लान भी मिलेगा। दरअसल वीआई और बजाज फिनसर्व ग्रुप की फाइनेंस यूनिट बजाज फाइनेंस ने पार्टनरशिप की है जिसके तहत ग्राहकों को किफायती ईएमआई पर स्मार्टफोन मुहैया किए जाएंगे। स्मार्टफोन के साथ 6 महीने और 1 साल का प्रीपेड प्लान भी रिचार्ज किया हुआ मिलेगा। आइए जानते हैं पूरा ऑफर।
कैसे कैल्कुलेट होगी ईएमआई
बजाज फाइनेंस और वीआई की पार्टनरशिप के तहत ग्राहक के टोटल बिल अमाउंट पर ईएमआई का कैल्कुलेशन किया जाएगा। इस बिल में स्मार्टफोन की कीमत और रिचार्ज प्राइस शामिल होगा। इसके बाद बिल अमाउंट को 6 या 12 ईएमआई में बांटा जाएगा। अगर कोई ग्राहक 6 महीने की अवधि के लिए वीआई का 1,197 रु वाला प्रीपेड रिचार्ज चुनता है तो उसे ओपन मार्केट में रिचार्ज पर भुगतान किए जाने वाले 249 रुपये के बजाय 200 रुपये की ईएमआई का भुगतान करना होगा।
2399 रु वाले रिचार्ज पर ईएमआई
इसी तरह यदि कोई ग्राहक 12 महीने की अवधि का 2,399 रुपये वाला सालाना रिचार्ज लेता है तो उसकी ईएमआई राशि ओपन मार्केट के 299 रु के बजाय 200 रुपये होगी। इससे ग्राहकों के काफी पैसे बचेंगे। वीआई ने एक बयान में कहा है कि ग्राहक सस्ती ईएमआई के जरिए काफी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों प्लानों में मिलने वाले बेनेफिट के बारे में।
1197 रु और 2399 रु वाले प्लान के बेनेफिट
वीआई के 1197 रु वाले प्लान में ग्राहकों को 6 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आता है। डेटा बेनफिट की बात करें तो आपको रोज 1.5 डेटा मिलेगा। वहीं 2399 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 12 महीनों की है। इस प्लान में भी आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। मगर यहां आपको ज्यादा डेटा मिलता है। 2399 रु वाले प्लान में आपको 1 साल तक रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इन दोनों ही प्लान्स में आपको रोज 100 एसएमएस मिलते हैं।
स्मार्टफोन है जरूरत
वीआई के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला के अनुसार कोरोना के चलते डिजिटल चीजों का इस्तेमाल बढ़ा है, जिससे स्मार्टफोन आज के समय में एक जरूरत की चीज बन गया है। इस जरूरत को देखते हुए ये पार्टनरशिप सहूलिय भरे फाइनेंस ऑप्शन के साथ स्मार्टफोन खरीदना आसान बनाएगी। साथ ही बेहद आसान रिचार्ज पैक के साथ ग्राहक डिजिटल युग के बेनेफिट आसानी से ले सकेंगे।
जीरो डाउन पेमेंट पर मिलेगा पसंदीदा स्मार्टफोन
अच्छी बात ये है कि आपको लो-ईएमआई पर अपना पसंदीदा स्मार्टफोन मिलेगा। तीसरा बड़ा फायदा ये है कि आप जीरो डाउन-पेमेंट पर स्मार्टफोन खरीद सकेंगे। आपको स्मार्टफोन के साथ 6 महीने या एक साल का प्रीपेड प्लान भी साथ में मिलेगा। हालांकि ये पैसा ईएमआई में शामिल होगा। बता दें कि बजाज फाइनेंस लिमिटेड बजाज फिनसर्व की सब्सिडरी कंपनी है। बजाज फिनसर्व एक भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। कंपनी कंज्यूमर फाइनेंस, एसएमई (स्मॉल एंड मीडियम-साइज एंटरप्राइजेज) और कमर्शियल लेंडिंग और वेल्थ मैनेजमेंट में डील करती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications