नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए कई स्पेशल बेनेफिट देने लगी हैं। जैसे कि एयरटेल अपने दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर 4 लाख रु तक का इंश्योरेंस कवर देती है। अब वीआई (वोडाफोन आइडिया) भी एक खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने दो नये प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। खास बात ये है कि इन प्लान्स में ग्राहकों को हॉस्पिटल खर्च के लिए कवर दिया जाएगा। इससे आपको 60 हजार रु तक का फायदा होगा। हॉस्पिटल खर्च के लिए कवर के अलावा वीआई यूजर्स को नये प्लान्स में डेटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट भी मिलेंगे। आगे जानिए प्लान्स की डिटेल।
कितनी है नये प्लान्स की कीमत
वीआई के दो नये प्लान्स की कीमत 301 रु और 51 रु है। इनमें 301 रु वाला प्लान एक ऑल-इन-वन पैक है, जिसमें टॉकटाइम, डेटा और एसएमएस बेनेफिट मिलेंगे। मगर 51 रु वाले प्लान में आपको केवल एसएमएस बेनेफिट दिया जाएगा। हॉस्पिकेयर कवर एक नया एड-ऑन बेनेफिट है, जो फिलहाल इन्हीं दोनों पैक पर मिलेगा। जल्दी ही ये बेनेफिट अन्य प्लान्स पर भी दिया जा सकता है।
कितना मिलेगा हॉस्पिकेयर कवर
301 रु और 51 रु वाले दोनों ही प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिनों की है। हॉस्पिटल खर्च की बात करें तो रोजाना 1000 रु का कवर दिया जाएगा। ये कवर आदित्य बिड़ला बीमा देगी। यदि व्यक्ति को आईसीयू में भर्ती किया जाता है तो डेली कवर 2000 रु का मिलेगा। मगर एक बार अधिकतम 10 दिनों के मेडिकल खर्च को ही कवर किया जाएगा। बता दें कि साल में अधिकतम 30 दिन तक का कवर मिलेगा। इस लिहाज से 60 हजार रु तक का फायदा हो सकता है।
रखा गया है आयु का नियम
मगर ये बेनेफिट सिर्फ 18 से 55 वर्ष तक के लोगों को मिलेगा। साथ ही आपकी नौकरी खतरनाक कैटेगरी में नहीं आनी चाहिए। जो लोग इन दोनों नियमों को पूरा करेंगे तो उन्हें ही रिचार्ज पर खास बेनेफिट का फायदा मिल सकता है।
301 रु वाले प्लान की डिटेल
वीआई के 301 रु वाले पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ रोज 100 एसएमएस का बेनेफिट मिलेगा। यूजर्स को डेली 1.5 जीबी डेटा भी मिलेगा। इस पैक में वीकेंड डेटा रोलओवर बेनेफिट भी दिया जाता है, जिससे यदि आप डेली खत्म न हो तो आप उसे वीकेंड पर खत्म कर सकते हैं। इसके अलावा पैक में वीआई के बिंज ऑल नाइट डेटा बेनेफिट का भी फायदा मिलेगा। इसके तहत उपयोगकर्ता रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड डेटा बेनेफिट ले सकते हैं। इसके अलावा आपको वीआई मूवी एंड टीवी क्लासिक का एक्सेस मिलेगा, जिससे असीमित फिल्में, ऑरिजिनल्स, लाइव टीवी और समाचार देखने की सुविधा मिलेगी।
51 रु वाले प्लान की डिटेल
वीआई के 51 रु वाले प्लान में सिर्फ एसएमएस बेनेफिट मिलता है। उपयोगकर्ताओं को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 500 लोकल / नेशनल एसएमएस मिलेंगे। इस पैक में इकलौता अन्य फायदा आदित्य बिड़ला बीमा का हॉस्पिकेयर बेनेफिट है, जिसके बारे में ऊपर बताया गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications