Vi Diwali Offer : दिवाली उत्सव चल रहा है। टेलीकॉम दिग्गज रिलायंस जियो के साथ साथ वीआई (वोडाफोन इंडिया) ने भी विशेष दिवाली रिचार्ज ऑफर पेश किए हैं। इस बीच फिलहाल एयरटेल ने अभी तक अपने दिवाली ऑफ़र का खुलासा नहीं किया है। मगर जियो और वीआई ने अपने दिवाली रिचार्ज ऑफर की पेशकश कर दी है। दोनों कंपनियां दिवाली रिचार्ज डील्स की पेशकश कर रही हैं जिनका आप लाभ उठा सकते हैं। पहले जानते हैं वीआई के ऑफर के बारे में।

क्या है वीआई का दिवाली ऑफर
वीआई ने दिवाली ऑफर के तहत ने तीन रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। यदि आप एक वीआई यूजर हैं, तो आप 31 अक्टूबर तक वीआई दिवाली ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। आपको मुफ्त में अतिरिक्त डेटा मिलेगा। पहला ऑफर प्लान है 1,449 रुपये का, जिसके तहत वीआई दिवाली ऑफर में 180 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस देगी।
50 जीबी डेटा फ्री
1,449 रुपये के रिचार्ज प्लान में 180 दिनों तक प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा और साथ ही अतिरिक्त 50 जीबी डेटा दिया जाएगा। इसके अलावा, इस दिवाली ऑफर में हर दिन आधी रात 12 बजे से सुबह 6:00 बजे तक मुफ्त इंटरनेट का उपयोग शामिल है। यह वीकेंड डेटा रोलओवर को भी सपोर्ट करता है।

2,899 रुपये वाला प्लान
इसी तरह, 2,899 रुपये के रिचार्ज प्लान में वो सब कुछ है जो 1,449 प्लान में शामिल है। लेकिन 50 जीबी अतिरिक्त डेटा के बजाय इस टैरिफ प्लान में 75 जीबी डेटा शामिल है। दूसरी बात यह कि यह प्लान 180 दिन का नहीं बल्कि 365 दिनों का है।
ये है तीसरा प्लान
वीआई के तीसरे दिवाली ऑफर रिचार्ज प्लान की कीमत 3,099 रुपये है। इसमें 365 दिनों के लिए प्रतिदिन 2 जीबी डेटा के साथ-साथ अतिरिक्त 75 जीबी डेटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को एक साल का डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

जियो के ऑफर
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने सभी जियो 4जी प्रीपेड यूजर्स के लिए एक विशेष दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर की घोषणा की है। इसमें इंटरनेट डेटा, वॉयस कॉलिंग और एसएमएस के अलावा कई अन्य लाभ शामिल होंगे। जियो दिवाली सेलिब्रेशन ऑफर की कीमत 2,999 रुपये है। यह प्लान 365 दिनों (1 वर्ष) के लिए है। इस पर मिल रहे ऑफर के तहत यूजर्स को प्रति दिन कुल 2.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसके अलावा जियो इस विशेष दिवाली रिचार्ज प्लान के साथ 75 जीबी अतिरिक्त डेटा प्रदान कर रहा है। यूजर्स को जियो ऐप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी मिलेगा। आपको जूमिन से फ्री मैग्नेट, फर्न्स एंड पेटल्स से 150 रुपये, इक्सिगो से फ्लाइट बुकिंग पर 750 रुपये (ये छूट 4500 रुपये या इससे ऊपर के फ्लाइट टिकट पर ही मिलेगी), अजियो पर 1000 रुपये (इसके लिए भी 2990 रुपये या उससे अधिक की शॉपिंग करनी होगी), अर्बन लैडर पर 1,500 रुपये और रिलायंस डिजिटल पर 1,000 रुपये की छूट भी मिलेगी। ये सारे बेनेफिट हो जाते हैं कुल मिला कर 3699 रुपये के।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications