नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियां अक्सर फ्री डेटा ऑफर लेकर आती रहती हैं। ऐसे ऑफर्स से टेलीकॉम कंपनियों का मकसद अपने ग्राहकों को जोड़े रखने के अलावा नये ग्राहकों को आकर्षित करने का भी होता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के अलावा वीआई (वोडाफोन आइडिया) और एयरटेल भी समय-समय पर फ्री डेटा बेनेफिट देती हैं। कई बार कुछ प्लान के साथ भी फ्री डेटा मिलता है। ऐसा ही ऑफर एक कंपनी लेकर आई है, जो कुछ प्लान्स में डेली 1.5 फ्री डेटा दे रही है। आइए जानते हैं किस कंपनी का है ये प्लान।
वीआई का डबल डेटा ऑफर
वीआई ने कुछ और प्लान्स में डबल डेटा ऑफर शुरू किया है। कंपनी पहले से अपने 2 जीबी वाले चुनिंदा प्लान्स में डेली 2 जीबी फ्री डेटा दे रही है। इस तरह इन प्लान्स में ग्राहकों को रोज 4 जीबी डेटा मिलता है। इसी तरह कंपनी ने अपने 1.5 जीबी डेली डेटा वाले तीन प्लान्स में डबल डेटा देना शुरू किया है। वीआई के 249 रु, 399 रु और 599 रु वाले प्लान्स में 1.5 जीडी डेटा दिया जाता है। मगर डबल डेटा ऑफर के तहत आपको रोज 3 जीबी डेटा अतिरिक्त मिलेगा। ग्राहकों से इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
चुनिंदा ग्राहकों को मिलेगा फायदा
हालांकि ध्यान रहे कि वीआई के इस ऑफर का फायदा सभी ग्राहक नहीं ले सकते। कंपनी ने ये ऑफर कुछ ही सर्किलों में शुरू किया है। साथ ही ये बेनेफिट सिर्फ चुनिंदा ग्राहकों को ही दिया जा रहा है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सर्किल और कर्नाटक सर्किल में ये ऑफर उपलब्ध है। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों में वीआई इस समय सबसे अधिक डेटा वाले प्रीपेड प्लान्स ऑफर रही है।
249 रु वाला प्लान
वीआई के 249 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में डबल डेटा ऑफर के बिना डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट दिया जाता है। इस प्लान में बिंग ऑल नाइट ऑफर भी शामिल है। ये वीआई का खास ऑफर है जिसके तहत रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड फ्री डेटा मिलता है। साथ ही आपको वीकेंड डेटा रोलओवर (बचे हुए डेटा को आगे इस्तेमाल करने की सुविधा) और डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे। आपको वीआई मूवीज एंड टीवी क्लासिक का एक्सेस भी मिलेगा।
399 रु वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। यदि आपके सर्किल में डबल डेटा ऑफर न हो तो आपको इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। प्लान के बाकी बेनेफिट 249 रु वाले ही हैं, जिनमें रोज 100 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट शामिल हैं।
599 रु वाला प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। डबल डेटा ऑफर न हो तो आपको इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान के बाकी बेनेफिट ऊपर बताए गए दोनों प्लान्स की तरह ही है। वीआई इस समय ग्राहकों के संकट से गुजर रही है। कंपनी के ग्राहक इसका साथ छोड़ रहे हैं। इसीलिए वीआई ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये-नये ऑफर लेकर आ रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications