नई दिल्ली, मई 26। यदि आप चाहें तो पूरे परिवार के लिए एक बिल की पेमेंट करके सबका मोबाइल एक्टिव रख सकते हैं। एक रिचार्ज से आपके पूरे परिवार को कॉलिंग-डेटा बेनेफिट मिल सकते हैं। टेलीकॉम कंपनियां फैमिली पोस्टपेड प्लान पेश करती हैं जो आपकी जरूरत के लिए बढ़िया हो सकते हैं। भारत में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा पेश किए जाने वाले पोस्टपेड प्लान अलग-अलग कीमतों पर अलग-अलग बेनेफिट प्रदान करते हैं। हालाँकि, नेटवर्क प्रोवाइडर्स द्वारा पेश किए जाने वाले प्रीमियम प्लान डेटा और अन्य चीजों के मामले में कुछ बेहतरीन बेनेफिट भी मिलते हैं। यहां हम आपको वीआई (वोडाफोन आइडिया) के कुछ फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की जानकारी देंगे।
चेक करें 699 रु वाले प्लान की डिटेल
ये वीआई का सबसे सस्ता फैमिली प्लान है। ये एक पोस्टपेड प्लान है। इसमें दो दो कनेक्शन उपयोग करने की सुविधा मिलती है। ये प्लान कुल 80 जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें से 40 जीबी प्राइमरी कनेक्शन के लिए होता है, जबकि इतना ही डेटा सेकेंडरी कनेक्शन वाले यूजर को दिया जाता है। अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 3000 एसएमएस प्रति माह और 200 जीबी तक डेटा रोल ओवर बेनेफिट मिलता है। आपको वीआई मूवी एंड टीवी के एक्सेस के साथ जी5 का प्रीमियम एक्सेस मिलेगा।
चेक करें 999 रु वाले प्लान की डिटेल
वीआई के 999 रु वाले प्लान में तीन कनेक्शन तक यूज करने की सुविधा मिलती है। अनलिमिटेड कॉल्स के साथ ये प्लान 220 जीबी डेटा के साथ आता है। इसमें 140 जीबी प्राइमरी यूजर, जबकि बाकी 40-40 जीबी डेटा अन्य दो कनेक्शन मिलता है। बाकी ये प्लान 3000 एसएमएस और 200 जीबी तक डेटा रोलओवर के साथ आता है। आपको अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल, वीआई मूवीज एंड टीवी वीआईपी, जी5 और हंगामा म्यूजिक का एक्सेसम मिलेगा।
चेक करें 1299 रु वाले प्लान की डिटेल
इसके 1299 रु वाले प्लान में कुल 5 कनेक्शन मिलते हैं। ये प्लान कुल 300 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है, जिसमें से प्राइमरी यूजर को 140 जीबी और बाकी को 40-40 जीबी डेटा मिलता है। आपको अनलिमिटेड कॉल्स के साथ हर महीने 3000 एसएमएस मिलते हैं। वहीं 200 जीबी तक डेटा रोलओवर के अलावा आपको अमेजन प्राइम, डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल और जी 5 आदि का एक्सेस मिलता है।
वीआई का रेडएक्स प्लान
वीआई अलग-अलग यूजर्स और परिवारों के लिए अलग-अलग पोस्टपेड प्लान ऑफर करता है। फैमिली यूजर्स के लिए वीआई का सबसे हाई-एंड प्लान 2,299 रुपये के प्राइस टैग पर आता है और यह एक रेडएक्स प्लान है। वीआई के रेडएक्स प्लान कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन और कई बेनेफिट के साथ आते हैं। यह प्लान परिवार के 5 सदस्यों के लिए कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं और प्लान के प्राइमरी और सेकेंडरी कनेक्शन दोनों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ प्रति माह 3000 एसएमएस के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है।
जियो का प्लान
जियो इंडिविजुअल और पारिवारिक दोनों यूजर्स के लिए कई पोस्टपेड प्लान पेश करती है। इसका सबसे महंगा फैमिली पोस्टपेड प्लान 999 रुपये की कीमत पर आता है। जियो अपने 999 रुपये के प्लान के साथ तीन अतिरिक्त सिम कार्ड प्रदान करती है। ये प्लान कुल 200 जीबी डेटा बेनेफिट ऑफर करता है और 500 जीबी के डेटा रोलओवर की सुविधा के साथ आता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications