Vi VIP Mobile Number : क्या आप वीआई (वोडाफोन आइडिया) के ग्राहक हैं? या इसके ग्राहक बनना चाहते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की है। वीआई प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन वाले यूजर्स को भी वीआईपी नंबर देती है, जिन्हें फैंसी नंबर भी कहा जाता है। यानी वीआई के ग्राहक कुछ स्पेशल मोबाइल नंबर भी हासिल कर सकते हैं। ये नंबर कूल और स्पेशल होते हैं। इन्हें हासिल करना आसान है। पर कुछ नंबर फ्री नहीं मिलते, बल्कि उनकी कुछ कीमत भी होती है। बाकी ये जो फैंसी नंबर हैं, इन्हें याद रखना आसान होता है। दूसरे इन नंबरों का प्रभाव काफी बेहतर होता है। आगे जानिए कि कैसे आप इन नंबरों को हासिल कर सकते हैं।
कैसे जारी किया जाता है नंबर
आम तौर पर किसी भी फ़ोन नंबर का कॉम्बिनेशन एक यूजर को जारी किया जाता है। यदि वे नंबर छोड़ दे, बंद करा दे, या किसी वजह से सिम कैंसल हो जाए तो यह नंबर किसी और को जारी किया जाता है। अगर आप भी अपने प्रीपेड या पोस्टपेड कनेक्शन के लिए स्पेशल फैंसी नंबर चाहते हैं तो हम आपको आगे उसका तरीका बताएंगे।
कैसे मिलेगा नंबर
इसके लिए सबसे पहले वीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। फिर वहां न्यू कनेक्शन सेक्शन पर क्लिक करें और एक फैंसी नंबर चुनें। या आप myvi.in/new-connection/choose-your-fancy-mobile-numbers-online पर जा सकते हैं। वहां वीआईपी फैंसी नंबर का चयन करने के लिए पिनकोड और मोबाइल नंबर सहित आवश्यक जानकारी दर्ज करें। फिर अगर आप प्रीपेड या पोस्टपेड जो भी कनेक्शन लेना चाहते हैं उसे चुनें। आगे जानिए बाकी प्रोसेस।
लिस्ट में चुनें नंबर
फिर आप जो वीआईपी फैंसी नंबर लेना चाहते हैं, उसे सर्च करें या वीआई की तरफ से पेश की जाने वाली मुफ्त नंबरों की लिस्ट में से कोई नंबर चुनें। आप मुफ्त प्रीमियम नंबरों में से कोई नंबर चुन सकते हैं। कुछ प्रीमियम नंबरों के लिए आपको 500 रुपये का भुगतान करना होगा। बाकी डिटेल दर्ज करें और अपना ऑर्डर देने के लिए अपना एडरेस भी दर्ज करें। फिर यदि पेड नंबर ले रहें हैं तो भुगतान प्रोसेस पूरी करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर अपनी प्रोसेस की पुष्टि करें। वीआईपी नंबर सीधे आपके दरवाजे पर पहुंचा दिया जाएगा।
जियो-एयरटेल भी देती हैं सर्विस
रिलायंस जियो और एयरटेल भी ग्राहकों को प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कनेक्शनों पर स्पेशल या वीआईपी नंबर चुनने की सुविधा देते हैं। आप बस उनकी साइट पर जाएं और वीआईपी नंबर प्राप्त करने के लिए करीबी सर्विस प्रोवाइडर के पास जा सकते हैं।
एक्स्ट्रा डेटा खत्म
वीआई अपने कुछ प्लान्स पर फ्री में एक्स्ट्रा डेटा दे रही थी। मगर अब ये बेनेफिट खत्म करने जा रही है। जिन प्लान्स में यह फायदा मिलता रहा है वो 30 नवंबर से नहीं मिलेगा। इसके 1499 रु वाले प्लान में 50 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। 2899 रु वाले प्लान में 75 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। 3099 रु वाले प्लान में भी 75 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है। इन प्लान्स के साथ मिलने वाले फ्री डेटा बेनेफिट 30 नवंबर तक ही वैलिड रहेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications