
Vi 401 Plan : अकसर टेलीकॉम कंपनियां नये ग्राहकों को आकर्षित करने और पुराने ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए नये-नये प्लान्स और ऑफर पेश करती रहती हैं। इसी कड़ी में वोडाफोन आइडिया (वीआई) ने भारत में एक नया प्लान पेश किया है। ये प्लान 401 रुपये का है, जो कि एक पोस्टपेड प्लान है। इस प्लान के जरिए वीआई एयरटेल और रिलायंस जियो से इस कैटेगरी में मुकाबला करेगी। आगे जानिए वीआई के नये प्लान की डिटेल।
किसके लिए बेस्ट है नया प्लान
वीआई ने उन यूजर्स के लिए एक खास पोस्टपेड प्लान पेश किया है जो तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ जैसी भाषाओं में रीजनल ओटीटी कंटेंट का मजा लेना चाहते हैं। 401 रुपये की कीमत वाले इस रिचार्ज प्लान का नाम 'वीआई मैक्स 401 साउथ' है। यह प्लान अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ सन एनएक्सटी प्रीमियम एचडी का ओटीटी सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है।
सन एनएक्सटी के साथ डील
वीआई ने सन एनएक्सटी के साथ वीडियो ऑन डिमांड सर्विस के लिए सहयोग किया है। इस पर वीआई के सीएफओ ने कहा है कि डिजिटल प्रेमी यूजर्स चलते-फिरते कंटेंट कंज्यूम करते हैं। वे अपनी पसंद, स्वतंत्रता और फ्लेक्सिबिलिटी की तलाश करते हैं। सन एनएक्सटी के साथ वीआई का सहयोग केवल कंटेंट पोर्टफोलियो को और मजबूत करने के लिए नहीं, बल्कि पोस्टपेड यूजर्स को उनकी पसंदीदा भाषा में फिल्मों, टीवी शो और म्यूजिक वीडियो की रेंज पेश करने के लिए भी है।
इस प्लान से है अलग
बता दें कि टेलीकॉम ऑपरेटर पहले से ही 401 रुपये के पोस्टपेड प्लान की पेशकश करती है। मगर इसका पुराना 401 रुपये वाला प्लान 401 रुपये के साउथ प्लान से अपने ओटीटी ऑफर में अलग है। आगे वीआई के नए 401 रुपये साउथ और पुराने 401 रुपये के पोस्टपेड प्लान पर एक नजर डालते हैं।
वीआई का नया 401 रु वाला साउथ प्लान
यह प्लान केवल ऑनलाइन लिया जा सकता है और अतिरिक्त 50 जीबी डेटा के साथ 1 पोस्टपेड कनेक्शन ऑफर करता है। यूजर्स को रात के दौरान अनलिमिटेड डेटा (रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक) के साथ 200 जीबी तक मंथली रोलओवर, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 3000 एसएमएस मिलते हैं। बाकी फायदों में 799 रुपये का सनएनएक्सटी का 12 महीने का मुफ्त प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। साथ ही वीआई मूवीज और टीवी ऐप का वीआईपी एक्सेस, जी5 प्रीमियम का मुफ्त एक्सेस, हंगामा म्यूजिक, वीआई ऐप आदि का बेनेफिट दिया जाएगा।
401 रु वाला सामान्य प्लान
वीआई का यह पोस्टपेड प्लान 401 रुपये वाले साउथ प्लान जैसे ही बेनेफिट ऑफर करता है। यानी 50 जीबी के साथ 1 पोस्टपेड कनेक्शन, रात के दौरान असीमित डेटा के साथ 200 जीबी मासिक रोलओवर, असीमित कॉलिंग और हर महीने 3000 एसएमएस। पर इस प्लान में यूजर्स को सन एनएक्सटी के फ्री सब्सक्रिप्शन के बजाय ग्राहकों को 599 रुपये का सोनीलिव मोबाइल का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ ही आपको वीआई मूवीज और टीवी ऐप, जी5 प्रीमियम, हंगामा म्यूजिक और वीआई ऐप का मुफ्त एक्सेस मिलेगा।

401 रु वाले साउथ प्लान को कैसे एक्टिवेट करें
- वीआई ऐप को आईओएस ऐप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें
- प्लान बेनिफिट सेक्शन में जाएं और सन एनएक्सटी सब्सक्रिप्शन के लिए क्लेम करें
- अब अपने वीआई पोस्टपेड नंबर से सन एनएक्सटी ऐप पर रजिस्टर करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद फ्री सब्सक्रिप्शन यूज के लिए एक्टिव हो जाएगा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications