Rechage Plan: वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea या VI) देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जो अपने ग्राहकों को किफायती रेट पर मोबाइल सर्विस प्रोवाइड कराती है। कंपनी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए ऑफर्स लेकर आती रहती है। इस बार वीआई ने अपने कुछ लंबे समय वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में अतिरिक्त डेटा देने का ऐलान किया है। यह ऑफर 31 अगस्त 2025 तक वैलिड रहेगा।

इन नए ऑफर्स का फायदा उठाकर ग्राहक ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे, वो भी बिना अतिरिक्त खर्च किए। आइए जानते हैं किन-किन प्लान्स में क्या-क्या फायदे मिल रहे हैं।
₹1749 वाला रिचार्ज प्लान
अगर आप छह महीने तक रिचार्ज की चिंता से बचना चाहते हैं तो यह प्लान आपके काम का हो सकता है।
इसमें 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
ग्राहक को रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है।
कंपनी ने इसमें 30GB एक्स्ट्रा डेटा देने का ऑफर जोड़ा है, जिसे 45 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
₹3499 वाला सालाना प्लान
यह प्लान उन लोगों के लिए है जो सालभर का रिचार्ज एक बार में कर लेना पसंद करते हैं।
इसकी वैलिडिटी पूरे 365 दिन है।
इसमें रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।
इस प्लान के साथ कंपनी 50GB अतिरिक्त डेटा दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिन होगी।
₹3799 वाला प्रीमियम सालाना प्लान
यह वीआई का प्रीमियम सालाना प्लान है, जिसमें ग्राहकों को ज्यादा डेटा और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
इसमें भी 365 दिन की वैलिडिटी है।
ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं।
इस प्लान पर भी कंपनी 50GB एक्स्ट्रा डेटा दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 90 दिन होगी।
इसके साथ ही ग्राहकों को Amazon Prime Video का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जो एंटरटेनमेंट पसंद करने वालों के लिए बड़ा फायदा है।
ऑफर कब तक मिलेगा?
कंपनी की ओर से साफ कर दिया गया है कि यह एक्स्ट्रा डेटा ऑफर सिर्फ 31 अगस्त 2025 तक ही उपलब्ध रहेगा। यानी इस तारीख तक इन प्लान्स को रिचार्ज करने पर ही ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा का फायदा मिलेगा।
क्यों फायदेमंद हैं ये प्लान?
जो लोग बार-बार रिचार्ज नहीं करना चाहते और लंबे समय तक बेफिक्र मोबाइल इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। इन प्लान्स में डेली डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ एक्स्ट्रा डेटा मिल रहा है, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह और भी आकर्षक हो जाता है। खासकर ₹3799 वाले प्लान में मिलने वाला OTT सब्सक्रिप्शन इसे और वैल्यू फॉर मनी बना देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications