नई दिल्ली, मई 12। वीआई ने हाल ही में तीन नए प्लान पेश किए हैं, जिनकी कीमत 98 रुपये, 195 रुपये और 319 रुपये है। इनकी वैलिडिटी 31 दिन तक है। पर यदि आप लंबी अवधि वाले प्लान चाहते हैं तो वीआई (वोडाफोन आइडिया) के पास ऐसे भी प्लान हैं। एक साल वाले कई प्लान वीआई ऑफर कर रही है। एक साल वाले प्लान का फायदा यह है कि आप एक रिचार्ज पर 365 दिन के लिए फ्री हो जाते हैं। बीच में कंपनी प्लान महंगे भी कर दे तो आपके प्लान पर कोई फर्क नहीं पड़ता। आगे जानिए वीआई के एक साल वाले प्लान की डिटेल।
999 रु वाला प्लान
वीआई यूजर्स के लिए साल भर का सबसे सस्ता प्लान है 999 रुपये का। ये प्लान इसकी लिस्ट में 365 दिन चलने वाला सबसे सस्ता प्लान है। ये प्लान यूजर्स के लिए पूरे एक साल की यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। पर इस प्लान में ग्राहकों को केवल 50 जीबी डेटा मिलता है। बाकी ये प्लान किसी दूसरे बेनेफिट के साथ नहीं आता।
1799 रु वाला प्लान
वीआई का अगला सालाना प्लान है 1799 रुपये का। इस रिचार्ज प्लान में भी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। पर ये प्लान डेली डेटा बेनेफिट के साथ नहीं आता। बल्कि यूजर्स को पूरे साल के लिए एक साथ कुल 24 जीबी डेटा दे दिया जााता है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। यूजर्स को पूरे प्लान के लिए एक साथ 3600 एसएमएस दिए जाते हैं। यह प्लान आपको वीआई मूवीज एंड टीवी का फ्री एक्सेस ऑफर करेगा।
2899 रु वाला प्लान
वीआई का अगला प्लान है 2,899 रु का। ये प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान डेली डेटा बेनेफिट के सथ आता है। इस प्लान में आपको डेली 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। आपको रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इतना ही नहीं आपको एक साल के लिए फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। यही वो प्लान है, जो रात में अनलिमिटेड फ्री डेटा के साथ आता है। रात 12 से सुबह 6 बजे तक आपको फ्री अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। इस बेनेफिट को बिंग ऑल नाइट कहा जाता है।
जानिए बाकी फायदे
ये 2899 रु वाला प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर के साथ भी आता है। इसका मतलब है कि आप हफ्ते भर के बचे हुए डेटा का इस्तेमाल वीकेंड पर कर सकते हैं। आपको इस पलान में वीआई मूवीज एंड टीवी एक्सेस के साथ आता है। इस प्लन में डेटा डिलाइट का भी फायदा मिलता है। इसका मतलब है कि आप हर महीने 121249 पर कॉल करके या इसकी ऐप के जरिए 2 जीबी फ्री डेटा ले सकते हैं।
ये है अंतिम प्लान
वीआई का इस लिस्ट में अंतिम प्लान है 3,099 रुपये का। ये प्लान भी 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। ये प्लान डेली 2 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी ऑफर करता है। ये प्लान आपको 100 एसएमएस करने की सुविधा देगा। बाकी बेनेफिट इस प्लान के 2899 रु वाले प्लान के ही हैं। मगर आपको डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल का एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications