नयी दिल्ली। टेलीकॉम कंपनियों के सालाना प्लान काफी महंगे हैं। सालाना प्लान आपके बजट से बाहर हो सकते हैं। मगर एक ऐसी एक ट्रिक है, जिससे आप काफी सस्ते में साल भर मोबाइल चला सकते हैं। यहां हम आपको वीआई (वोडाफोन आइडिया) के एक ऐसे प्लान की जानकारी देंगे, जिससे आप काफी सस्ते में एक साल से भी अधिक समय तक मोबाइल चला सकते हैं। आइए जानते हैं प्लान की डिटेल।
95 रु वाला है प्लान
वीआई के पास एक 95 रु वाला प्लान है, जिसमें टॉकटाइम के साथ डेटा भी मिलता है। अहम बात ये है कि इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। तो यदि आप इस प्लान को 7 बार (एक बार खत्म होने के बाद दोबारा) रिचार्ज कराएं तो आपको 670 रु खर्च करने होंगे। जबकि 56 दिनों के हिसाब से 7 बार में आपको कुल 392 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यानी आप आराम से एक प्लान को बार-बार रिचार्ज करा कर काफी सस्ते में एक साल से ज्यादा समय तक मोबाइल चला सकते हैं।
क्या मिलते हैं बेनेफिट
हालांकि आपको वीआई के 95 रु वाले प्लान में आपको कोई भी अनलिमिटेड बेनेफिट नहीं मिलेगा। इस प्लान में कुल 74 रु का टॉकटाइम मिलता है। इस टॉकटाइम से कॉलिंग के लिए आपका चार्ज लगेगा। प्लान में लोकल और नेशनल कॉलिंग के लिए 2.5 प्रति सेकंड का चार्ज लगता है। ये प्लान कुल 200 एमबी डेटा बेनेफिट के साथ आता है।
किसके लिए है बेस्ट
देखा जाए तो ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो बेहद सीमित कॉलिंग करते हैं और उनका डेटा का भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल नहीं है। दूसरे ये प्लान उन ग्राहकों के लिए भी अच्छा रहेगा जो कम से कम पैसों में मोबाइल चालू रखना चाहते हैं। इससे उनकी जब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
बीएसएनएल का 1 साल से ज्यादा वाला प्लान
अगर आप एक बीएसएनएल ग्राहक हैं और 1 साल से ज्यादा अवधि वाला प्लान चाहते हैं तो 2399 रु वाला प्लान आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 437 दिनों की होती है। इसका मतलब है कि ये प्लान करीब 14.5 महीने चलेगा। वहीं रिलायंस जियो और एयरटेल के इतने ही रु वाले प्लान केवल 12 महीने ही चलते हैं। बीएसएनएल ग्राहक एक बार रिचार्ज पर पैसे खर्च कर 14.5 महीने तक टेंशन फ्री हो सकते हैं।
क्या मिलेंगे बेनेफिट
बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान के बेनेफिट भी काफी दमदार हैं। बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में 437 दिनों तक रोज 3 जीबी डेटा दिया जाता है। 3 जीबी डेली लिमिट पूरी होने पर भी आप इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली लिमिट पूरी होने पर आपको 80 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट मिलेगा। इस प्लान में रोज फ्री 100 एसएमएस भी मिलेंगे। बीएसएनएल के 2399 रु वाले प्लान में 437 दिनों के लिए आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। साथ ही पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (पीआरबीटी) (अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ) और एरोज नाउ एंटरटेनमेंट सर्विस भी मिलेगी। ये प्लान उन लोगों के बढ़िया है, जिनके लिए 1-2 जीबी डेली कम पड़ जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications