Vice President Salary : देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है, सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। 9 सितंबर को हुई वोटिंग और फिर मतगणना के बाद एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को भारी मतों के साथ विजेता घोषित किया गया। सीपी राधाकृष्णन ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुरदर्शन रेड्डी को हराकर यह जीत दर्ज की है।
NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन ने I.N.D.I.A. कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के अंतर से हराया। मंगलवार को हुए मतदान में 788 में से 767 यानी 98.2% वोट पड़े... इनमें से राधाकृष्णन को 452 वोट जबकि सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले.. वहीं 15 वोट अमान्य करार दिया गया।

बता दें कि उपराष्ट्रपति का यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद हुआ है। धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दिया था।
इन सबके बीच अब आपके मन में यदि ये सवाल आ रहा है कि उपराष्ट्रपति की सैलरी कितनी होती है, उन्हें कौन-कौनसी सुविधाएं मिलती हैं तो चलिए जानते हैं और हां इसके साथ में आपको यहां यह भी बताएंगे कि पद छोड़ने के बाद क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं...
उपराष्ट्रपति को कितनी मिलती है सैलरी?
सबसे पहले बात करते हैं वेतन की और आपके मन में सवाल उठ रहा है कि देश के उपराष्ट्रपति को कितनी सैलेरी मिलती है, तो आपको बता दें कि भारत के उपराष्ट्रपति को कोई नियमित सैलरी यानी वेतन नहीं मिलता है... हालांकि उन्हें राज्यसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाने के लिए वेतन दिया जाता है... राज्यसभा के सभापति को हर महीने 4 लाख रुपये वेतन मिलता है..
इसके अलावा राज्यसभा के चेयरमैन को महंगाई भत्ता (डीए) मिलता है, जो समय-समय पर बढ़ता रहता है। इसके अलावा भारत के उपराष्ट्रपति को कई तरह की सुविधाएं मिलती है, जो पूरी तरह मुफ्त होती हैं...
उपराष्ट्रपति को कौन-कौनसी सुविधाएं मिलती हैं...
सरकारी आवास - दिल्ली में उपराष्ट्रपति भवन में आधिकारिक आवास के साथ लैंडलाइन और मोबाइल कनेक्शन
सुरक्षा - जेड या जेड+ श्रेणी की सुरक्षा, केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियों की सुरक्षा
वाहन सुविधा - सरकारी गाड़ी, ड्राइवर, ईंधन और सभी आवश्यक वाहन सुविधाएं
संचार सुविधा - मुफ्त टेलीफोन कॉलिंग के साथ टेलीफोन और इंटरनेट सुविधा
यात्रा सुविधा - देश-विदेश सरकारी हवाई, रेल और जल यात्रा के लिए फ्री सुविधा और भत्ता
शिक्षा सुविधा - शिक्षा के मामले में बच्चों को सरकारी स्कूलों या कॉलेजों में फीस माफी और अन्य लाभ
विदेश यात्रा - विदेश यात्राओं पर डिप्लोमेटिक पासपोर्ट, होटल बुकिंग और प्रोटोकॉल सुविधाएं
चिकित्सा सुविधा - सरकारी अस्पतालों या CGHS के अंतर्गत मुफ्त चिकित्सा सुविधा, 24 घंटे पर्सनल डॉक्टर की सुविधा
पद छोड़ने के बाद उपराष्ट्रपति को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं..
पद छोड़ने के बाद भी पूर्व उपराष्ट्रपति को सरकार की तरफ से कई सुविधाएं दी जाती हैं जिसमें जीवन भर पेंशन मिलती है... यह वर्तमान वेतन का 50 प्रतिशत होता है। इसके अलावा टाइप-8 बगला, व्यक्तिगत सचिव, सहायक, सुरक्षा, चिकित्सक और अन्य स्टाफ के साथ कई अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। मृत्यु के बाद उनकी पत्नी को टाइप-7 बंगला समेत कुछ सुविधाएं दी जाती हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications