लंदन/नई दिल्ली। भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को अब शायदा कोरोना का डर सताने लगा है। इंग्लैंड में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। वहां पर प्रिंस चार्स और वहां के प्रधानमंत्री वोरिस जानसन तक कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। ऐसे में परेशान विजय माल्या को भारत की फिर से यादा आई है। उन्होंने एक बार फिर से ट्वीट कर भारत सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि वह बैंकों का पूरा पैसा वापस करने को तैयार हैं। हालांकि वह यह बात कई बार कह चुके हैं, लेकिन कभी भी यह नहीं बताते हैं कि पूरा पैसा ब्याज और पेनाल्टी के साथ वापस करना चाहते हैं, या केवल मूल रकम। यही कारण है कि न भारत सरकार न ही बैंक उनकी बात को गंभीरता से ले रहे हैं। ध्यान रहे कि यूके में ही पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी भी हैं। यह वहां पर जेल में हैं। विजय माल्या भी जमानत पर हैं। यह भी जेल जा सकते हैं। ऐसे में इनको शायद डर सता रहा है कि कहीं वह ऐसे में कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से पीड़ित न हो जाएं। इसी को लेकर इस बार उन्होंने एक साथ दो-दो ट्वीट किए हैं।
बैंकों और ईडी से जताई नाराजगी
शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक बार फिर अपना सारा कर्ज लौटाने की बात कहते हुए ट्विटर किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि बैंक और प्रवर्तन निदेशालय उनकी मदद नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह बैंकों का कर्ज वापस देने को तैयार हैं। बस उन्हें भारत आने की इजाजत दे दी जाए। उन्होंने कहा है कि भारत सरकार ने पूरे देश को लॉकडाउन किया है, जो किसी ने सोचा नहीं था। हम इसका सम्मान करते हैं, लेकिन इसकी वजह से मेरी सभी कंपनियों का काम ठप हो गया है। सभी तरह की मैन्युफैक्चरिंग भी बंद है। इसके बावजूद हम अपने कर्मचारियों को घर नहीं भेज रहे हैं और उसको पूरा वेतन दे रहे हैं। विजय माल्या का कहना है कि वह बैंकों का कर्ज वापस करने को तैयार हैं, लेकिन बैंक न तो पैसा लेने को तैयार हैं, और ना ही प्रवर्तन निदेशालय मदद को तैयार है।
कई बार लगा चुके हैं ऐसी गुहार
ऐसा पहली बार नहीं है कि विजय माल्या ने ट्विटर के जरिए इस तरह पैसा वापस देने की पेशकश की हो। इसके पहले भी वह ऐसे ऑफर दे चुका हैं। गौरतलब है कि विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने में विफल रहने पर दो मार्च 2016 को भारत से फरार होकर लंदन में जा छिपे थे। उसने अब परिचालन से बाहर हो चुकी अपनी किंगफिशर एयरलाइंस के लिए यह कर्ज लिया था। विजय माल्या पर लंदन की अदालत में केस चल रहा है और वह अभी वहां पर जमानत पर हैं।
यूके का कोरोना वायरस से बुरा हाल
यूके में हो चुकी हैं 1408 लोगों की मौत पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस के 785,777 और महामारी ने अब तक 37,815 लोगों की जान ले ली है। अगर बात यूके की करें तो यहां पर अब तक 22,141 मामले सामने आए हैं और 1408 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रिंस चार्ल्स से लेकर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और स्वास्थ्य मंत्री भी इस वायरस की चपेट में हैं। यूके के एक टॉप स्वास्थ्य अधिकारी ने सीएनएन को बताया है कि देश में लॉकडाउन को छह माह तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications