नई दिल्ली। देश के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या बैंकों को सेटलमेंट के तहत 13960 करोड़ रुपये चुकाने को तैयार हैं। यह बात विजय माल्या के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताई है। वकील के अनुसार विजय माल्या बैंकों के कंसोर्टियम को बड़ा पैकेज दे सकते हैं। वकील के अनुसार अगर विजय माल्या की यह अपील स्वीकार हो जाती है तो उनके खिलाफ सभी मामलों में प्रवर्तन द्वारा निदेशालय से हल निकाला जा सकता है। हालांकि विजय माल्या पहले भी किंगफिशर एयरलाइंस के सारे कर्ज को चुकाने की बात कह चुके हैं। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार हालांकि विजय माल्या ने मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वकील ने सैटलमेंट पैकेज की रकम का जिक्र नहीं किया है।

भगोड़ा धोषित हो चुके हैं विजय माल्या
हालांकि एसबीआई के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के कंसोर्टियम ने भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ लंदन हाईकोर्ट में कहा था कि माल्या की तरफ से 9,834 करोड़ रुपये चुकाने का प्रस्ताव बेतुका है। विजय माल्या पर देश के बैंकों का करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है, और वह इसे चुकाए बिना मार्च 2016 में देश से भाग गए थे। इसके बाद विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। इसके बाद से उन पर लंदन की अदालत में केस भी चल रहा है। इसके अलावा कई भारतीय एजेंसियां उसको मनी लॉन्ड्रिंग और पैसे की धोखाधड़ी सहित कई डिफॉल्ट मामले में वॉन्टेड भी घोषित कर चुकी हैं।
सबसे ज्यादा रकम का प्रस्ताव
छपी खबर के अनुसार माल्या सेटलमेंट के लिए 13,960 करोड़ रुपये चुकाने के लिए तैयार हैं। विजय माल्या की ओर से प्रस्तावित ये रकम अब तक की सबसे ज्यादा है। इससे पहले 9000 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। ईडी की तरफ से पंजीकृत पीएमएलए के तहत बैंकों के कंसोर्टियम के साथ विवाद के निपटारे और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों को बंद करने के लिए माल्या की यह अब तक की सबसे ऊंची पेशकश है।
यह भी पढ़ें : Post Office : ये हैं सभी स्कीमों की ब्याज दरें, जल्द उठाएं फायदा
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications