Upcoming IPO: सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर लिमिटेड (Vikram Solar IPO) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है. इस आईपीओ में 1,500 करोड़ रुपए तक के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी OFS में 17.45 मिलियन इक्विटी शेयरों की बिक्री की होगी.
आईपीओ से हासिल रकम का इस्तेमाल
विक्रम सोलर ने आईपीओ से प्राप्त राशि का एक हिस्सा खासतौर से 793.36 करोड़ रुपए अपनी सब्सिडियरी कंपनी वीएसएल ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड में निवेश करने की योजना बनाई है. यह निवेश एक नई 3000 मेगावाट की सोलर सेल और इतनी ही क्षमता की मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने में मदद करेगा.
इसके अलावा 602.95 करोड़ रुपए उसी साइट पर सोलर मॉड्यूल निर्माण क्षमता को 3,000 मेगावाट से बढ़ाकर 6,000 मेगावाट करने के लिए तय किए गए हैं, जो कि फेज II के विस्तार प्रयासों का हिस्सा है.
विक्रम सोलर का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो
कंपनी उच्च दक्षता वाले सोलर पीवी मॉड्यूल के लिए जानी जाती है. यह एन-टाइप मोनोक्रिस्टलाइन सिलिकॉन-बेस्ड TOPCon और HJT मॉड्यूल, साथ ही पी-टाइप मोनोक्रिस्टलाइन सिलिकॉन-बेस्ड PERC मॉड्यूल जैसे नवीन उत्पाद पेश करती है. इस डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो ने विक्रम सोलर को नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है.

विक्रम सोलर का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
विक्रम सोलर ने FY2023 में 2073.23 करोड़ रुपए के राजस्व की तुलना में वित्तीय वर्ष 2024 में 21.11 फीसदी की ग्रोथ के साथ 2,510.99 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया. कंपनी के EBITDA में भी अहम ग्रोथ देखी गई, जो 31 मार्च 2024 तक 398.58 करोड़ रुपए तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह 186.18 करोड़ रुपए थी.
प्रोडक्शन कैपेसिटी में विस्तार
विक्रम सोलर की मौजूदा समय में स्थापित विनिर्माण क्षमता 4.50 गीगावाट है, जिसे आगे बढ़ाने की योजना है. कंपनी की योजना FY2026 तक इस क्षमता को 10.50 गीगावाट और FY2027 तक 15.50 गीगावाट तक बढ़ाने की है. इसके अलावा कंपनी तमिलनाडु में 3.00 गीगावाट की सोलर सेल निर्माण सुविधा के विकास के साथ बैकवर्ड इंटीग्रेशन कर रही है.
IPO मैनेजर्स
आईपीओ में इक्विटी शेयर का फेस वैल्यू 10 रुपए प्रति शेयर है. इस आईपीओ के प्रबंधन में शामिल प्रमुख कंपनियां जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, यूबीएस सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और फिलिपकैपिटल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड हैं, जबकि लिंक इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार के रूप में काम कर रही है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications