India Costliest Number Plate; VIP Registration Plate E-Auction Process: हरियाणा की 'HR88B8888' नंबर प्लेट अब भारत की सबसे महंगी कार रजिस्ट्रेशन संख्या बन गई है। बुधवार को संपन्न हुई नीलामी में यह नंबर प्लेट 1.17 करोड़ रुपये में बिकी, जो एक नया रिकॉर्ड है। इस खास नंबर प्लेट ने काफी लोगों का ध्यान खींचा और कुल 45 दावेदारों ने इसके लिए बोली लगाई।
नीलामी की शुरुआत 50,000 रुपये की बेस प्राइस से हुई थी। दोपहर होते-होते इसकी बोली 88 लाख रुपये तक पहुंच गई। इसके बाद बोली लगातार बढ़ती रही और अंततः शाम 5 बजे 1.17 करोड़ रुपये पर जाकर रुकी जिसने इसे देश की सबसे महंगी नंबर प्लेट बना दिया।
यह नीलामी आधिकारिक पोर्टल पर की गई थी, जहां वीआईपी और विशेष सीरीज की नंबर प्लेटों की बोली लगाई जाती है। बोली लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार शाम 5 बजे शुरू होकर सोमवार सुबह 9 बजे समाप्त होती है, और बुधवार शाम 5 बजे विजेताओं की घोषणा की जाती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सफल बोली लगाने वाले व्यक्ति ने शुरू में केवल 11,000 रुपये जमा किए थे, जिसमें 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क और 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में शामिल थे। नीलामी तभी पूर्ण मानी जाएगी जब वह जीती हुई पूरी राशि जमा कर देंगे, जिसके लिए उनके पास कम से कम पांच दिन का समय होगा।
कौन हैं भारत की सबसे महंगी नंबर प्लेट खरीदने वाला शख्स?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हिसार के व्यवसायी सुधीर कुमार ने यह रिकॉर्ड-तोड़ 'HR88B8888' नंबर प्लेट 1.17 करोड़ रुपये में खरीदी है। 30 वर्षीय सुधीर कई व्यवसायों में सक्रिय हैं। वे ट्रांसपोर्ट उद्योग से जुड़े हैं और एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी चलाते हैं। सुधीर वर्तमान में कमर्शियल ट्रांसपोर्टेशन के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी विकसित कर रहे हैं।
सुधीर ने पीटीआई से बात करते हुए बताया, "मैंने कोई खास बजट तय नहीं किया था। मुझे यह नंबर पसंद आया और मैंने इसके लिए बोली लगा दी।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे यह उम्मीद नहीं थी कि यह बोली इतनी चर्चा में आएगी। हम ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय में हैं। हमारी एक सॉफ्टवेयर कंपनी भी है और हम अभी कमर्शियल ट्रांसपोर्ट के लिए एक मोबाइल ऐप विकसित कर रहे हैं, जो शुरुआती चरण में है।"
नंबर प्लेट 'HR88B8888' में क्या है खास?
नंबर प्लेट 'HR88B8888' के पीछे एक खास अर्थ छिपा है। 'HR' हरियाणा राज्य को दर्शाता है, जहां वाहन पंजीकृत है। '88' हरियाणा के किसी विशेष आरटीओ या जिले का कोड है, जबकि 'B' उस आरटीओ की सीरीज कोड है। '8888' वाहन को आवंटित चार अंकों का विशेष नंबर है।
इस नंबर प्लेट की खासियत यह है कि इसमें '8' अंक का पैटर्न कई बार दोहराया गया है। यहां तक कि 'B' का आकार भी '8' जैसा प्रतीत होता है। इस तरह नंबर प्लेट में 7 बार 8 दिखता है और चार बार '8888' अंक का होना इसे बेहद शुभ माना जाता है। लग्जरी कार के शौकीन और न्यूमरोलॉजी में विश्वास रखने वाले ऐसे नंबर प्लेट्स पर नजर रखते हैं और मौका मिलने पर हर हाल में इसे हासिल कर लेना चाहते हैं। यही कारण हो सकता है कि इसके लिए इतनी उच्ची बोली लगाई गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications