Bold Care Co- Foundeer Viral Post: बोल्ड केयर के को-फाउंडर राहुल कृष्णन ने सोशल मीडिया पर अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपने पैसे से चीजें खरीदने के लिए लोगों को मौका भी दिया। उन्होंने इसका फायदा उठाने का तरीका भी बताया है। अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी जानकारी एक्स पर शेयर की और 1000 रुपये से कम के लेनदेन के लिए ओटीपी भी शेयर किया। ये पोस्ट एक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोगों कई तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

पोस्ट पर आए इतने व्यूज
उन्होंने इस पोस्ट पर 33 लाख व्यूज हासिल किए। यह एक मार्केटिंग रणनीति मानी जा रही है। राहुल कृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एसबीआई डेबिट कार्ड नंबर एक्पायरी डेट और सिक्योरिटी कोड को शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह खुद अजनबियों के बिल का पेमेंट करेंगे और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी शेयर करेंगे। इसके लिए पहले मेन ट्वीट का रिप्लाई करना होगा। इनके पोस्ट पर 24 घंटे में 3 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं।
राहुल कृष्णन ने पोस्ट में इन नियमों के बारे में भी दी जानकारी
इस पोस्ट में कुछ नियम भी थे, जिन्हें उनकी कंपनी के एक्स हैंडल द्वारा शेयर किए गए थे। नियमों के तहत केवल एक हजार रुपये तक के लेनदेन की अनुमति थी। वह अपनी पोस्ट पर कमेंट के रूप में ओटीपी शेयर करें। लोगों ने ओटीपी से अपनी किस्मत आजमाई और स्वीगी, जोमैटो, ब्लिंकिट व अमेजन से एक हजार रुपये तक के ऑर्डर मंगाए।
पांच घंटे तक चले इस पेमेंट गेम के बाद माइक्रोट्रांजेक्शन के चलते उनका कार्ड ब्लॉक हो गया। हालांकि, कृष्णन के इस फैसले की वजह सामने नहीं आई है पर जानकारों का कहना है कि इसके जरिये उन्होंने अपनी कंपनी का प्रचार किया, जो सोची-समझी मार्केटिंग रणनीति भी मानी जा रही है।
ऐसे किया लोगों ने इस पोस्ट पर रिएक्ट
इस पोस्ट पर लोगों ने बेहद खास अदांज में रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि, 'वह इससे तो मैं कुछ भी खरीद सकता हूं।' वहीं, एक अन्य यूजर ने अपनी विश लिस्ट तक शेयर कर दी। सिर्फ इतना नहीं, एक शख्स ने लिखा कि काश मैं भी इतना अमीर होता कि क्रेडिट कार्ड की डिटेल शेयर कर पाता। ऐसे ही कई सारे लोग ने इस पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं। इसपर अब तक मिलियन में व्यूज आ चुके हैं और ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications