Viral Video: कॉफी की दीवानगी आपने बहुत देखी होगी, लेकिन स्टारबक्स के एक नए ऐड में मुंबई की मिश्कत की कहानी कुछ और ही है. उन्होंने ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से कॉफी ऑर्डर करने पर 9.4 लाख रुपए खर्च किए हैं. भारी भरकम बिल देखकर मिश्कत की मां सीधे स्टारबक्स पहुंच गई. इस पर जोमैटो ने एक ऐड भी बनाया है, जिसमें कॉफी के लिए मिश्कत के असाधारण प्रेम को दिखाया गया है. कि कैसे वह अक्सर फ़ूड डिलीवरी ऐप के ज़रिए स्टारबक्स से ऑर्डर करती है.
ऐड में मिश्कत की माँ को स्टारबक्स के लोकल स्टोर में जाते हुए दिखाया गया है, जहां वह खर्च किए गए सभी पैसे वापस मांगती है. स्टोर मैनेजर बीच बचाव करता है और फिर उन्हें मिश्कत के नाम पर एक स्पेशल कॉफी देकर मना लेता है. दरअसल, यह सीन न केवल मिश्कत और स्टारबक्स के बीच के रिलेशन को दिखाता है, बल्कि उसके पेवरेट ड्रिंक को पहुंचाने में जोमैटो के रोल को भी दर्शाता है.

इस ऐड में जोमैटो डिलीवरी पार्टनर जो अक्सर मिश्कट के घर कॉफी लाता है, उसको भी दिखाया गया है. ऐड फ़िल्म न केवल मिश्कत के स्टारबक्स के लिए प्रेम का जश्न मनाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे ज़ोमैटो उनकी रेगुलर लाइफ में अहम रोल निभाता है.
जोमैटो के क्रिएटिव कैंपेन
ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ज़ोमैटो अपने क्रिएटिव मार्केटिंग स्ट्रैटेजी के लिए जानी जाती है. पिछले साल कंपनी ने '2023 स्टोरीज़' कैंपेन शुरू किया था, जिसमें रियल कस्टमर्स अपने पसंदीदा डिसेज के लिए अपने प्यार को साझा करते हैं. इस कैंपेन को काफी अच्छा रिस्पांस मिला. हाल ही में एक और कैंपेन 'ZoMaito' or 'ZoMaato' को भी अच्छा रिस्पांस मिला.


Click it and Unblock the Notifications