Viral News: दुनियाभर में कई सारे इंफ्लुएंसर्स हैं जो यूनिक कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर निशू तिवारी को हाल ही में 5 स्टार होटल में भोजन करना भारी पड़ गया है। कंटेंट क्रिएटर निशू अनएथिकल लाइफ हैक्स की कई वीडियो बनाती हैं। उनके यूट्यूब पर 1.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अलग-अलग डेयर्स से लेकर वायरल इंडियन फूड चैलेंज भी वह करती रहती हैं।

इतने रुपये का करना पड़ गया पेमेंट
इस अनएथिकल लाइफ हैक्स की वीडियो सीरिज की अगली वीडियो के चलते निशु तिवारी ने पायजामा पहनकर और राजधानी दिल्ली के एक आलीशान 5 स्टार होटल में ब्रेकफॉस्ट करने का प्लान किया। उन्होंने स्टाफ को एक फर्जी कमरा नंबर बता दिया और उन्हें धोखा देकर सीधे ब्रेकफास्ट बुफे एरिया में ले चली गई। इसके बाद उन्होंने वहां का खाना भी खा लिया।
इतना ही नहीं, निशू ने अपने टीम के एक सदस्य के साथ, शानदार भोजन का आनंद लिया, उन्होंने अन्य लोगों के बीच ये जताया कि वह होटल में ही ठहरी थी। जब तक कि उनके साथ के व्यक्ति ने अपना फोन डाइनिंग एरिया में नहीं छोड़ दिया। जब होटल के कर्मचारियों ने डिवाइस वापस करने की कोशिश की और उनके द्वारा दिए गए कमरे के नंबर पर कॉल किया, तो उन्हें पता चला कि वहां रजिस्टर गेस्ट वह या उनकी टीम के सदस्य नहीं थे,और जब निशू वहां से जाने लगी तो उनकी ये चाल पकड़ी गई और उन्हें 3,658 रुपये का पेमेंट करना पड़ा।
होटल के कर्मचारियों ने पकड़ा
होटल के कर्मचारियों ने निशू तिवारी को बाहर जाने से पहले ही रोक लिया और उनसे कमरे के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। उन्हें जल्द ही ये समझ आ गया कि अब ये नाटक वह देर तक नहीं कर पाएंगी, इसलिए उन्होंने स्वीकार कर लिया कि वे होटल की गेस्ट नहीं हैं और खाने का खर्च उठाने की पेशकश की। एचटी की रिपोर्ट के मुताबकि, होटल के कर्मचारी भी हमारे साथ हंस रहे थे। वे भी यह जानकर हैरान थे कि कोई उन्हें इस तरह धोखा दे सकता है। अपने वीडियो में तिवारी ने बताया कि उन्हें होटल पर एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कमरे का नंबर मिला था।
लोगों ने किए वीडियो पर कई कमेंट
निशू तीवरी की इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने उनकी वीडियो पर कमेंट करके लिखा कि, ये काम करने की भी हिम्मत होनी चाहिए..साथ ही यूजर ने हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो निशू ने आखिर कैसे बना ली और आखिर में पैसे देने ही पड़ गए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications