Go digit ipo news: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट जरनल इंश्योरेंस का आईपीओ 15 मई को खुलेगा।
अभी इस IPO के लिए प्राइस बैंड और लॉट साइज फाइनल नहीं हुआ है। आपको बता दें कि इसके लिए एंकर निवेशक 14 मई को बोली लगा सकेंगे।

इस दिन मिलेगा आईपीओ में निवेश का मौका
गो डिजिट इंफोवर्कस और अन्य मौजूदा शैयरहोल्डर्स, शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। आईपीओ में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शेयरों की बिक्री नहीं करेंगे।
इस कंपनी का आईपीओ 15 मई को खुलेगा और 17 मई को बंद हो जाएगा। आईपीओ की अलॉटमेंट डेट 21 मई है। वहीं, T+3 नियम के अनुसार, 23 मई को शेयरों की लिस्टिंग की जाएगी। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी। वहीं, अगर आपको शेयर नहीं मिलता है तो 22 मई को इसे रिफंड मिल जाएगा।
जानिए गो डिजिट कंपनी के बारे में कुछ अहम बातें
आपको बता दें कि गो डिजिट एक इंश्योरेंस कंपनी है जो हेल्थ, ट्रैवल, मरीन, लायबिलिटी इंश्योरेंस जैसे अलग-अलग इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स की पेशकश करती है।
इस इंश्योरेंस कंपनी ने साल 2022 में पहली बार आईपीओ के लिए सेबी के पास आवेदन किया था लेकिन ईएसओपीएस पर सवाल उठने के बाद इस कंपनी ने आईपीओ के प्लान को स्थगित कर दिया था।
मार्च 2024 में कंपनी को सेबी से आईपीए की मंजूरी मिल गई थी।
आपको बता दें कि इसमें 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए औ 15 हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व होगा।
कंपनी की वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा है। अप्रैल से दिसंबर 2023 की अवधि में गो डिजिट का रेवेन्यू 130.83 करोड़ रु रहा है।
इस कंपनी के प्रमोटर्स कामेश गोयल, गोडिजिट इन्फोवर्क्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, ओबेन वेंचर्स एलएलपी और एफएएल कॉर्पोरेशन हैं।
31 दिसंबर, 2023 के डाटा के मुताबिक, इस कंपनी के लगभग 61,972 पार्टनर्स थे, जिनमें 58,532 पीओएसपी और अन्य एजेंट शामिल थे।
इसके अलावा 31 दिसंबर, 2023 तक के डाटा के अनुसार, कंपनी के भारत में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वितरण केंद्र रहे हैं। वहीं, 31 दिसंबर, 2023 के डाटा के अनुसार, इस कंपनी के पास ऑटोमेट टास्क करने के लिए 473 एक्टिव बॉट भी हैं।
कंपनी में विराट और अनुष्का का निवेश
इस कंपनी के द्वारा फाइल किए गए DRHP के मुताबिक विराट कोहली के पास कंपनी के 2,66,667 इक्विटी शेयर हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने 50 लाख रुपये कंपनी में निवेश करके 66,667 इक्विटी शेयरों की खरीद की थी।
आईपीओ से पहले, कनाडा स्थित फेयरफैक्स, कामेश गोयल, गो डिजिट इन्फोवर्क्स और ओबेन वेंचर्स सहित प्रमोटर समूह के पास कंपनी में 83.31% हिस्सेदारी थी।
कनाडा के अरबपति कारोबारी प्रेम वत्स के फेयरफैक्स ग्रुप के निवेश वाली कंपनी गो डिजिट इंश्योरेंस इस आईपीओ के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर सकती है।
More From GoodReturns

SME IPO में मची लूट, क्या आपने दांव लगाया?

Om Power Transmission IPO GMP: खुल गया ₹150 करोड़ का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें मौका या रिस्क?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी



Click it and Unblock the Notifications