Virtual Galaxy Infotech Share Price: शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की सपाट हुई है. बाजार के प्रमुख इंडेक्स दायरे में कारोबार कर रहे हैं. हालांकि, आईपीओ बाजार में तगड़ा एक्शन है. वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक की आज 19 मई को लिस्टिंग हुई है. लिस्टिंग के बाद शेयर सुस्त मार्केट में भी रॉकेट की तरह भाग गया. शेयर में प्रीमियम लिस्टिंग के बाद 5% का अपर सर्किट लग गया है.
IPO की हुई प्रीमियम पर लिस्टिंग
कंपनी के शेयरों ने BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार शुरुआत की है. शेयरों की कीमत शुरू में 142 रुपए थी और अब एनएसई एसएमई पर 180 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जिससे इनवेस्टर्स को 26.76% लिस्टिंग प्रॉफिट मिला है.
लिस्टिंग के बाद भी शेयरों में तेजी जारी रही, जोकि 189 रुपए के अपर सर्किट पर पहुंच गया. यह उछाल IPO निवेशकों के लिए 33.10% के प्रॉफिट के बराबर है. आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. यही वजह है कि पब्लिक इश्यू 231 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था. बता दें कि कंपनी ने 93.29 करोड़ रुपए जुटाने के लिए इश्यू लॉन्च किया, जोकि 9 से 14 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था.
आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस
आईपीओ को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. इसमें योग्य संस्थागत खरीदार (QIBs) वर्टिकल 129.72 गुना भरा गया. गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) का हिस्सा 590.27 गुना भरा. वहीं, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 134.03 गुना भरा. इस आईपीओ के ज़रिए वर्चुअल गैलेक्सी इंफोटेक ने 10 रुपए प्रति शेयर के फेस वैल्यू वाले 65.70 लाख फ्रेश शेयर जारी किए.
IPO फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
कंपनी आईपीओ से हुई इनकम का इस्तेमाल कई कार्यों के लिए करेगी. इसके तहत 34.27 करोड़ रुपए को नागपुर में एक एक्स्ट्रा डेवलमेंट फैसिलिटी बनाने के लिए किया जाएगा. फिर 3 करोड़ रुपए को कर्ज भुगतान के लिएऔर 5.05 करोड़ रुपए GPU, सर्वर और स्टोरेज सिस्टम के साथ डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए आवंटित किए गए हैं.
कंपनी ने भर्ती प्रयासों में 18.9 करोड़ रुपये और मार्केटिंग पहलों में 14.10 करोड़ रुपये निवेश करने की भी योजना बनाई है. अन्य रकम को सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करेगी.

कंपनी का कारोबार
सितंबर 1997 में स्थापित वर्चुअल गैलेक्सी इन्फोटेक बैंकिंग और फाइनेंस, ईआरपी, ई-गवर्नमेंट, वेब सर्विसेज, क्लाउड कंप्यूटिंग, बिग डेटा, IoT और सिस्टम इंटीग्रेशन जैसे सेक्टर्स में आईटी सर्विसेज और एडवाइजरी से जुड़े कारोबार में है. फर्म ने 15 से ज्यादा भारतीय राज्यों के साथ-साथ तंजानिया और मलावी में 5 हजार से ज्यादा बैंक शाखाओं और कारोबार को उन्नत तकनीकी समाधान प्रदान किए हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications