Vishal Mega Mart IPO Allotment: आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी का शेयर लिस्ट होने को तैयार है. विशाल मेगा मार्ट आईपीओ मार्केट में बाजार में 18 दिसंबर को लिस्ट होगा. इससे पहले 11 से 13 दिसंबर आईपीओ खुला था. कंपनी ने 8,000 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईपीओ लॉन्च किया. यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस रहा, जिसमें प्रमोटर हिस्सा बिक्री किया. आज सोमवार को शेयरों का अलॉटमेंट होगा. आखिरी दिन आईपीओ करीब 29 गुना भरकर बंद हुआ.
विशाल मेगा मार्ट आईपीओ सब्सक्रिप्शन
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (X)
QIBs 85.11
NIIs 15.01
रिटेल 2.43
कुल 28.75
विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का डीटेल
विशाल मेगा मार्ट आईपीओ बीते हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुला. इसमें इश्यू प्राइस 78 रुपए प्रति शेयर रहा. IPO में कंपनी के प्रमोटर समयत सर्विसेज एलएलपी हिस्सा बिक्री किया, जिसके पास फिलहाल गुरुग्राम बेस्ड विशाल मेगा मार्ट में 96.55% की हिस्सेदारी है. बता दें कि विशाल मेगा मार्ट को भारत के दिग्गज ऑफलाइन-फर्स्ट डायवर्सिफाइड रिटेलर्स में दिग्गज कंपनी है.
कंपनी का टारगेट ऑडियंस बेस मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास है. आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार हैं.

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ जीएमपी
ग्रे मार्केट में विशाल मेगा मार्ट आईपीओ को लेकर जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. क्योंकि इसका GMP पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. ग्रे मार्केट प्रीमियम 16 दिसंबर को 19 रुपए ऊपर दिखा रहा है, जोकि 78 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 98 रुपए के भाव पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा. ग्रे मार्केट के मुताबिक शेयरों की लिस्टिंग 24 फीसदी के प्रीमियम पर हो सकता है. हालांकि, ग्रे मार्केट कोई आधिकारिक बाजार नहीं. इसलिए निवेश को लेकर कोई भी फैसला निवेशक अपने वित्तीय सलाहकार के परामर्श से करें.
विशाल मेगा मार्ट की बाजार में स्थिति
विशाल मेगा मार्ट 626 स्टोर और अपने मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट के जरिए से काम करता है, जो परिधान, सामान्य माल और फास्ट-मूविंग कंज्युमर आइटम की कैटेगरीज में प्रोडक्ट्स ऑफर करता है. यह किराना रिटेल सेक्टर में मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की ट्रेंट और एवेन्यू सुपरमार्ट्स जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ कंपीट करती है.
पिछले कुछ सालों में कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस शानदार रहा है. मार्च 2024 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए विशाल मेगा मार्ट ने 43.8% की कंसो नेट प्रॉफिट में बढ़त दर्ज की गई, जो 461.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. पिछले साल की तुलना में आय में भी 17.5% की बढ़त देखी गई, जो 8,911.9 करोड़ रुपए थी.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications