Vishal Mega Mart IPO GMP: आईपीओ मार्केट में एक और कंपनी का पब्लिक इश्यू खुलने को तैयार है. क्योंकि आईपीओ बाजार में 11 दिसंबर से एक नया पब्लिक इश्यू लॉन्च होने वाला है. विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार से खुल जाएगा. इससे पहले एंकर निवेशकों के लिए 10 दिसंबर को ही आईपीओ खुलेगा. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 8,000 करोड़ रुपए जुटाने की है. यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस होगा, जिसमें प्रमोटर हिस्सा बिक्री करेंगी. निवेशक आईपीओ में 13 दिसंबर तक बोली लगा सकते हैं. शेयरों का अलॉटमेंट 16 दिसंबर को हो सकता है. अच्छी बात ये है कि ग्रे मार्केट में जबरदस्त तेजी दिखा रहा है.
विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स
विशाल मेगा मार्ट आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी फिक्स कर दिया गया है. इसमें 74 - 78 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड फिक्स किया गया है. IPO में कंपनी के प्रमोटर समयत सर्विसेज एलएलपी हिस्सा बिक्री करेगा, जिसके पास फिलहाल गुरुग्राम बेस्ड विशाल मेगा मार्ट में 96.55% की हिस्सेदारी है. ओएफएस में 78 रुपए के प्राइस बैंड पर शेयर जारी किए जाएंगे, जिसके जरिए 8,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है. बता दें कि विशाल मेगा मार्ट को भारत के दिग्गज ऑफलाइन-फर्स्ट डायवर्सिफाइड रिटेलर्स में दिग्गज कंपनी है.
सेबी से 25 सितंबर को विशाल मेगा मार्ट के कॉन्फिडेंशियल ऑफर डॉक्युमेंट को मंजूरी मिलने के बाद अक्टूबर में ड्राफ्ट फाइलिंग को को अपडेट किया था. बता दें कि कंपनी का टारगेट ऑडियंस बेस मिडिल और लोअर-मिडिल क्लास है. आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, जेफरीज इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं. जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड रजिस्ट्रार हैं.

विशाल मेगा मार्ट आईपीओ जीएमपी
ग्रे मार्केट में विशाल मेगा मार्ट आईपीओ को लेकर जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है. क्योंकि इसका GMP पॉजिटिव लिस्टिंग के संकेत दे रहा है. ग्रे मार्केट प्रीमियम 10 दिसंबर को 25 रुपए ऊपर दिखा रहा है, जोकि 78 रुपए के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले 103 रुपए के भाव पर लिस्टिंग के संकेत दे रहा. ग्रे मार्केट के मुताबिक शेयरों की लिस्टिंग 32 फीसदी के प्रीमियम पर हो सकता है. हालांकि, ग्रे मार्केट कोई आधिकारिक बाजार नहीं. इसलिए निवेश को लेकर कोई भी फैसला निवेशक अपने वित्तीय सलाहकार के परामर्श से करें.
विशाल मेगा मार्ट की बाजार में स्थिति
विशाल मेगा मार्ट 626 स्टोर और अपने मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट के जरिए से काम करता है, जो परिधान, सामान्य माल और फास्ट-मूविंग कंज्युमर आइटम की कैटेगरीज में प्रोडक्ट्स ऑफर करता है. यह किराना रिटेल सेक्टर में मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल, टाटा समूह की ट्रेंट और एवेन्यू सुपरमार्ट्स जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ कंपीट करती है.
पिछले कुछ सालों में कंपनी का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस शानदार रहा है. मार्च 2024 को समाप्त होने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए विशाल मेगा मार्ट ने 43.8% की कंसो नेट प्रॉफिट में बढ़त दर्ज की गई, जो 461.9 करोड़ रुपए तक पहुंच गई. पिछले साल की तुलना में आय में भी 17.5% की बढ़त देखी गई, जो 8,911.9 करोड़ रुपए थी.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications