Vishal Mega Mart IPO Listing Date: विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ का अलॉटमेंट 16 दिसंबर को किया गया है। विशाल मेगा मार्ट आईपीओ 8,000.00 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 102.56 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर है। 13 दिसंबर तक कुल 28.75 गुना सब्सक्राइब हुआ था। विशाल मेगा मार्ट के आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार Kfin Technologies है। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया था तो चलिए आपको बताते हैं कि विशाल मेगा मार्ट आईपीओ की लिस्टिंग डेट क्या है।

इस दिन होगी विशाल मेगा मार्ट आईपीओ की लिस्टिंग
विशाल मेगा मार्ट का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11 दिसंबर को खुला था। और NSE व BSE पर 18 इसकी लिस्टिंग कल यानी 18 दिसंबर को होगी।
विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का प्राइस बैंड
कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 74 रुपये से 87 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है। इस आईपीओ के लिए लीड मैनेजर्स Kotak Mahindra Capital Company, ICICI Securities, Intensive Fiscal Services, Jefferies India, J.P. Morgan India और Morgan Stanley India Company हैं।
विशाल मेगा मार्ट के शेयर्स ग्रे मार्केट में 26.28 प्रतिशत प्रीमियम रेट पर ट्रेड कर रहे हैं। यह आईपीओ एनएसई और बीएसई पर 98.5 रुपये की कीमत पर लिस्ट हो सकता है। 17 दिसंबर तक विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का जीएमपी 20.50 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
इस आईपीओ के लिए रिटेल सब्सक्राइबर्स 190 शेयरों वाले एक लॉट के लिए अप्लाई कर सकते थे जिनकी टोटल वैल्यू 14,820 रुपये है। छोटे NIIs के लिए न्यूनतम 2,660 शेयरों का 14 लॉट साइज जबकि बड़े NIIs के लिए 12,920 शेयरों का 68 लॉट साइज रखा गया।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेट्स
- विशाल मेगा मार्ट आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेट्स चेक करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाएं। फिर वेबसाइट पर दिख रहे Products ऑप्शन में जाएं, इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेन्यू का इंतजार करें।
- इसके बाद investors सेक्शन में आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस पर क्लिक करें।
- फिर अब स्क्रीन पर दिखने वाले पांच लिंक में से किसी एक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कंपनी का नाम, अकाउंट नंबर/डीमैट अकाउंट/पैन नंबर और कैप्चा नंबर एंटर करें।
- फिर अंत में Submit बटन पर क्लिक करें और अब आपके सामने स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस आ जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications