Air India-Vistara Merger: अगर आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर आ गई है। Vistara के एयर इंडिया के साथ हुए मर्जर के बाद, विस्तारा की ऑपरेटर Tata SIA एयरलाइंस ने घोषणा की है कि पैसेंजर सिर्फ 11 नवंबर, 2024 तक की ट्रैवल डेट्स के लिए ही विस्तारा के साथ फ्लाइट बुक कर सकते हैं। ये बुकिंग 3 सितंबर तक ही की होसकती थी। एयरलाइन ने 3 सितंबर के बाद से अपनी टिकट बुकिंग बंद कर दी है। अगर आपकी फ्लाइट बुक है तो ऐसे में आपको ये पता होना चाहिए कि विस्तारा की बुक फ्लाइट का रूट या समय तो नहीं बदलेगा। आइए आपको फ्लाइट बुकिंग से जुड़ी जरूरी जानकारी देते हैं।

12 नवंबर के बाद की बुक टिकट का क्या होगा?
एयरलाइन के अनुसार, जो लोग 12 नवंबर या उसके बाद के लिए पहले से ही विस्तारा की फ्लाइट टिकट बुक कर चुके हैं, उनके टिकट एयर इंडिया में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। इसका मतलब है कि विस्तारा एयरलाइन के हवाई जहाज 11 नवंबर को आखिरी उड़ान भरेंगे और 12 नवंबर से वो एयर इंडिया का हिस्सा बन जाएंगे।
Vistara एयरलाइन के मुताबिक जिन कस्टमर्स ने 12 नवंबर के बाद की यात्रा ट्रैवल के लिए पहले से ही Vistara के टिकट बुक कर लिए हैं, उन सभी के टिकट एयर इंडिया में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे और इस अपडेट के बारे में ईमेल और SMS के जरिए जानकारी दी जाएगी।
बुकिंग एयर इंडिया की साइट पर होगा रीडायरेक्ट
इस मर्जर के बारे में यात्रियों के लिए सवालों को पूछने के लिए सेट भी तैयार किया गया है। 3 सितंबर के बाद विस्तारा की वेबसाइट पर 12 नवंबर या उसके बाद की फ्लाइट को बुक करने वाले पैसेंजर्स को बुकिंग पूरी करने के लिए एयर इंडिया की साइट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
इसके अलावा आप अगर इस बात से परेशान हैं कि आपकी फ्लाइट कहीं कैंसिल न हो जाए तो ऐसा नहीं होगा। आकी फ्लाइट को एयर इंडिया के द्वारा रेगुलेट किया जाएगा औ रूट भी उस हिसाब से तय होगा।
इस दिन तक के लिए ट्रैवल डेट कर सकते हैं बुक
11 नवंबर, 2024 तक की ट्रैवल डेट के लिए Vistara के साथ फ्लाइट बुक कर सकते हैं। ये बुकिंग 3 सितंबर, 2024 तक की जा सकेगी और इसका मतलब यह हुआ कि 12 नवंबर से विस्तारा की सभी फ्लाइट एयर इंडिया ऑपरेट करेगी और इन फ्लाइट की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए की जा सकेगी।
टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के जॉइंट वेंचर विस्तारा का एयर इंडिया में मर्जर हो रहा है। इस मर्जर के बाद, सिंगापुर एयरलाइंस की टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया में 25.1 फीसदी की हिस्सेदारी होगी। इस मर्जर की घोषणा नवंबर 2022 में की गई थी। इस मर्जर के अनुसार, सरकार ने सिंगापुर एयरलाइंस को डायरेक्ट फॉरेन इन्वेस्टमेंट की मंजूरी दे दी है। इस बीच स्टाफ को दिए गए मैसेज में विल्सन ने कहा कि वे अब लंबे और कॉम्पलिकेटेड मर्जर प्रोसेस के आखिरी फेज में प्रवेश कर रहे हैं।
कंपनी ने लॉयल्टी प्रोग्राम (क्लब विस्तारा) को एयर इंडिया के लॉयल्टी प्रोग्राम (फ्लाइंग रिटर्न्स) के साथ विलय करने की पहल कर दी थी। यानि कि अब वो एयर इंडिया के लॉयल्टी प्रोग्राम के मेंबर होंगे। हालांकि, इन मेंबर्स को फ्लाइंग रिटर्न्स में जाकर साइन अप करना होगा और इसके बाद क्लब विस्तारा से फ्लाइंग रिटर्न्स में एक-एक करके पॉइंट ट्रांसफर किए जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications