Vistara Freedom Sale 2024: टाटा ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी विस्तारा अपने यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा लाई है. विस्तारा ने अपने फ्रीडम सेल (Vistara Freedom Sale) का ऐलान किया है. इस फ्रीडम सेल में विस्तारा यात्रियों को टिकट में भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है. यह ऑफर 15 अगस्त तक वैलिड है. यात्री इस ऑफर के जरिए 31 अक्टूबर तक टिकट बुक कर सकते हैं. मतलब अब आप दिवाली और रक्षाबंधन के लिए सस्ते में टिकट बुक कर सकते हैं.

देश की दिग्गज एयरलाइंस कंपनी में शामिल विस्तारा एयरलाइन में सस्ते में ट्रेवल करने का सुनहारा अवसर मिल रहा है. विस्तारा एयरलाइंस ने अपने फ्रीडम सेल की शुरुआत कर दी है. इस फ्रीडम सेल के तहत टिकट की शुरुआती कीमत 1578 रुपये है. एयरलाइंस का यह ऑफर इकोनॉमी, प्रीमियम इनकोनॉमी, बिजनेस क्लास तीनों में मिलेगा.
अगर आप रक्षाबंधन और दिवाली के लिए एयरलाइन की सस्ती टिकट ढूंढ रहें है, तो विस्तारा का यह ऑफर आपके लिए सही रहेगा. इस ऑफर के जरिए यात्री रक्षाबंधन और दिवाली के लिए सस्ते में टिकट बुक कर सकता है.
विस्तारा एयलाइंस ने अपने फ्रीडम सेल की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है. विस्तारा ने कहा," चलिए यह स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) सेलिब्रेट करें विस्तारा एयरलाइंस के साथ." जिसके बाद विस्तारा ने यह जानकारी दी की उनके टिकट की शुरूआती कीमत 1578 रुपये है. इसके अलावा उन्होंने बताया कि यात्री इस ऑफर का लाभ 15 अगस्त तक उठा सकते है. इस ऑफर के जरिए यात्री 31 अक्टूबर तक टिकट बुक कर सकते है.
विस्तारा के फेस्टिव सेल (Festival sale) के तहत इकोनॉमी क्लास की टिकट 1,578 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की टिकट 2678 रुपये और बिजनेस क्लास की टिकट 9,978 रुपये से शुरू हो रही है.
इसके अलावा यात्री इंटरनेशनल फ्लाइट्स में इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से काठमांडू जाने के लिए इकोनॉमी क्लास की टिकट 11,978 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की टिकट 13,978 रुपये और बिजनेस क्लास की टिकट 46,978 रुपये से शुरू है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications